facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एनटीपीसी करेगी 20 लाख टन कोयले का आयात

Last Updated- December 12, 2022 | 12:03 AM IST

देश की सबसे बड़ी ताप बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने 20 लाख टन कोयला आयात के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। कंपनी ने अपने संयंत्रों और डीवीसी के लिए 10-10 लाख टन कोयला आयात करने की बोलियां मंगाई हैं।
सार्वजनिक उपक्रम एनटीपीसी के इस कदम को देश में जारी कोयले की किल्लत से जोड़कर देखा जा रहा है। कोयला आधारित बिजली संयंत्रों के पास औसतन चार दिन का ही भंडार रह गया है। हालांकि सरकार का दावा है कि मांग कम होने और कोल इंडिया लिमिटेड की तरफ से कोयला आपूर्ति सुधरने की वजह से अब हालात नियंत्रण में आ गए हैं। लेकिन बिजली उत्पादन इकाइयां आने वाले त्योहारी मौसम में मांग बढऩे की संभावना को देखते हुए कोयला भंडार बढ़ाना चाहती हैं।
वैश्विक बाजार में कोयले की लागत वर्तमान दरों पर करीब 12,000 रुपये प्रति टन तक पहुंच गई है। उद्योग जगत का आकलन है कि कच्चे माल की लागत बढऩे से बिजली उत्पादन की लागत भी 50-75 पैसे प्रति यूनिट बढ़ गई है। इसका बोझ बिजली वितरण कंपनियों को उठाना पड़ रहा है।
एनटीपीसी ने अपनी निविदा में कहा है कि उसे अपने तलचर-कनिहा, मौदा, फरक्का-कहलगांव, सिम्हाद्रि, दादरी, सोलापुर, कुडगी, ऊंचाहार, टांडा, कोरबा, सिपत, लारा , दारलिपल्ली, बाढ़, बोंगाईगांव, बरौनी, गदरवारा, विंध्याचल, रिहंद, सिंगरौली, खारगोन एवं रामागुंडम संयंत्रों के लिए 10 लाख टन आयातित कोयला चाहिए। इसके साथ ही उसने डीवीसी के संयंत्रों के लिए भी 10 लाख टन कोयले की आयात की खुली बोलियां आमंत्रित की हैं। कंपनी सफल बोलीकर्ताओं की उलटी नीलामी कर आपूर्तिकर्ता का फैसला करेगी।
एनटीपीसी ने 2 साल के बाद कोयला आयात के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं।

First Published - October 21, 2021 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट