facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अमेरिका-ईरान बातचीत से पहले फिसला तेल

Last Updated- December 11, 2022 | 9:22 PM IST

अमेरिका और ईरान के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत बहाल होने से पहले मंगलवार को कच्चा तेल फिसलकर करीब 92 डॉलर पर आ गया। इस बातचीत से परमाणु करार बहाल हो सकता है, जिससे ओपेक के उत्पादक देशों की तरफ से और तेल निर्यात की इजाजत मिल सकती है। इस करार से इरान की तरफ से रोजाना 10 लाख बैरल तेल बाजार में आ सकता है, जो वैश्विक आपूर्ति का करीब एक फीसदी है। परमाणु करार पर बातचीत वियेना में मंगलवार को बहाल होगी।
एवाट्रेड के मुख्य बाजार विश्लेषक नईम अस्लम ने कहा, अगर ईरान के खिलाफ पाबंदी हटती है तो वैश्विक तेल आपूर्ति को काफी सहारा मिल सकता है।
ब्रेंट क्रूड 73 सेंंट यानी 0.8 फीसदी घटकर 91.96 डॉलर प्रति बैरल रहा, जो सोमवार को सात साल के उच्चस्तर 94 डॉलर पर पहुंच गया था।
यूएस वेस्ट टैक्सस इंटरमीडिएट क्रूड 52 सेंट फिसलकर 90.8 डॉलर का रह गया। दोनों ही बेंचमार्क को इस साल तेल की बढ़ती मांग, रूस-यूक्रेन तनाव, लीबिया जैसे उत्पादकों की तरफ से आपूर्ति के अवरोध और ओपक व उसकी सहायक की तरफ से 2020 के रिकॉर्ड उत्पादन कटौती में धीमी नरमी से सहारा मिला है।
मंगलवार को तेल की कीमतों पर फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों की टिप्पणी का असर पड़ा, जिन्होंंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन संग उनकी बैठक से यूक्रेन संकट को गहराने से रोकने में मदद मिली है।

First Published - February 8, 2022 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट