facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

तेल व गैस क्षेत्रों का मुद्रीकरण करें ओएनजीसी, ओआईएल

Last Updated- December 12, 2022 | 3:11 AM IST

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज कहा कि तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) और ऑयल इंडिया लिमिटेड को अपने भंडारों के मुद्रीकरण की जरूरत है, वर्ना सरकार इसे नीलामी के लिए अपने हाथ में ले लेगी। बीएनईएफ सम्मेलन में बोलते हुए प्रधान ने कहा कि दो सरकारी फर्में अनिश्चित काल के लिए संसाधनों को अपने हाथ में नहीं रख सकतीं, जबकि देश तेल और गैस का आयातक है। 

उन्होंने कहा, ‘हमने उनसे दो काम करने को कहा है। यह काम (तेल व गैस का उत्पादन) संयुक्त उद्यम बनाकर खुद करें या नए कारोबारी मॉडल के मुताबिक ऐसा करें। लेकिन सरकार आपको संसाधनों को अनिश्चित समय तक अपने पास नहीं रखने देगी।’ 

उन्होंने कहा कि भारत सरकार निजी व अन्य कंपनियों को 1990 के बाद से ही बोली के माध्यम से तेल क्षेत्र दे रही है, लेकिन ओएनजीसी और ओआईएल के पास बड़ी मात्रा में वर्षों से तेल क्षेत्र पड़ा हुआ है। 

भारत के 8 अवसादी बेसिनों में ओएनजीसी और ओआईएल खोज की है और उत्पादन कर रही हैं और भारत के कुल तेल व गैस उत्पादन में इन कंपनियों की हिस्सेदारी तीन चौथाई है। 

प्रधान ने कहा कि भारत को अपने महत्त्वाकांक्षी वृद्धि एजेंडे के लिए ऊर्जा की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘हम आयात पर निर्भरता कम करना चाहते हैं। हम अपने संसाधनों का मुद्रीकरण चाहते हैं।’ 

दो सरकारी कंपनियों, खासकर ओएनजीसी की आलोचना हो रही है क्योंकि वे खोजे गए क्षेत्रों से जल्द उत्पादन में सक्षम नहीं हो रही हैं, जहां रिकवरी कम है। 

उन्होंने कहा, ‘हमने अपनी सरकारी कंपनियों को नीतिगत दिशानिर्देश दिए हैं कि या तो आप नए साझेदारों या नए आर्थिक मॉडल पर खुद उत्पादन करें, या एक निश्चित समय के बाद सरकार इसे अपने हाथ में ले लेगी और वह संसाधनों की बोली लगाने के अपने अधिकार का प्रयोग करेगी।’

First Published - June 29, 2021 | 11:54 PM IST

संबंधित पोस्ट