facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

त्योहारी सीजन में मंहगाई की मार! प्याज के बढ़ रहे दाम, कीमत कंट्रोल करने के लिए सरकार उठा रही ये कदम

Advertisement

कमजोर मानसून के कारण जून-सितंबर महीने में प्याज के दो बड़े सप्लायर्स राज्य महाराष्ट्र और कर्नाटक में फसल को नुकसान पहुंचाया, जिससे फसल की कटाई में देरी हुई

Last Updated- October 31, 2023 | 10:23 AM IST
onion Export

Onion Price Hike: त्योहारों के सीजन में प्याज के दाम बढ़ने से बाजार में हलचल है। इस बार कमजोर मानसून के चलते सप्लाई में कमी रही जिससे प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। कई राज्यों में तो बीते 15 दिनों में ही प्याज के दाम दोगुने से ज्यादा हो गए हैं।

सरकार ने प्याज की कामतों को और बढ़ने से रोकने के लिए अपने भंडार से स्टॉक जारी करना शुरू कर दिया है। सीएनबीसी की एक रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से लिखा गया है कि सरकार इस समय महंगाई को रोकने के लिए अपने बफर स्टॉक से लगभग 16 शहरों में प्याज बेचना जारी रखेगी।

प्याज की कीमत 80 रुपये किलो के पार

दिल्ली के रिटेल बाजार में एवरेज क्वालिटी प्याज 80 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है, पहले से तुलना करें को बीते हफ्ते ये दाम 60 रुपये किलोग्राम और उसके एक हफ्ते पहले यानी आज से दो सप्ताह पहले 30 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।

मानसून से सप्लाई पर पड़ा असर

कमजोर मानसून के कारण जून-सितंबर महीने में प्याज के दो बड़े सप्लायर्स राज्य महाराष्ट्र और कर्नाटक में फसल को नुकसान पहुंचाया, जिससे फसल की कटाई में देरी हुई, अब इसके चलते कीमतें फिर से बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़ें- Edible Oil Price: बीते सप्ताह सरसों, सोयाबीन, बिनौला के दाम मजबूत, मूंगफली में गिरावट

वहीं इस मामले में उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘एक्सपोर्ट पर अंकुश लगाने के उपायों के बाद, सबसे बड़े उत्पादक महाराष्ट्र में सब्जियों की थोक कीमतों में गिरावट आई है।’

सरकार ने एक्सपोर्ट पर फ्लोर प्राइस लगाया

इससे पहले प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सरकार ने घरेलू उपलब्धता बनाए रखने के लिए प्याज के एक्सपोर्ट पर 31 दिसंबर तक 800 डॉलर प्रति मीट्रिक टन का मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस (MEP) लगाने का फैसला किया था।

ये भी पढ़ें- Onion Price Hike: दिसंबर तक प्याज के लिए 800 डॉलर प्रति टन का न्यूनतम निर्यात मूल्य तय

सरकार ने 29 अक्टूबर, 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक प्याज एक्सपोर्ट पर 800 अमेरिकी डॉलर प्रति मीट्रिक टन, FOB बेसिस पर मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस (MEP) नोटिफाई किया है।

Advertisement
First Published - October 31, 2023 | 10:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement