facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आवक के दबाव में गिरे प्याज के दाम

Last Updated- December 11, 2022 | 11:20 PM IST

मंडियों में आवक बढऩे से प्याज के दाम गिर रहे हैं। मंडियों में ऊंचे भाव का लाभ उठाने के लिए भंडारण वाले पुराने प्याज की आवक बढ़ गई है। इसके साथ ही नए प्याज की आवक होने लगी है जिससे प्याज सस्ता होने लगा है। कारोबारियों के मुताबिक अब नए प्याज की आवक जोर पकड़ेगी जिससे दाम और नीचे आ सकते हैं।
पिछले महीने मुख्य उत्पादक राज्य महाराष्ट्र की लासलगांव मंडी में 1,000 ररुपये से 4,100 रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाला प्याज इन दिनों 800 से 2,500 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है।
दिल्ली की मंडियों में 2,500 से 3,800 रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाले प्याज के दाम घटकर 1,500 से 2,400 रुपये क्विंटल रह गए हैं।
भारतीय सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष श्रीराम गाढवे ने बताया कि पिछले महीने बारिश से नुकसान की खबर से दाम काफी बढ़ गए थे। भंडारणकर्ताओं ने भी ज्यादा दाम की उम्मीद में आवक घटा दी थी जिससे प्याज महंगा हो गया था। भाव अच्छे मिलते देख भंडारणकर्ताओं ने मंडियों में आवक बढ़ानी शुरू कर दी जिससे अब प्याज के दाम गिर रहे हैं।
महाराष्ट्र के नासिक जिले के प्याज किसान संतराम डोंगरे ने कहा कि बारिश से गीले हुए प्याज के सडऩे के डर के बीच ऊंचे भाव पर लाभ कमाने के लिए भंडारणकर्ता इसे बेचने की जल्दी में है जिससे मंडियों में आवक बढऩे से दाम घटे हैं। अब 15 से 20 दिनों में भंडारण वाला प्याज खत्म हो जाएगा। हालांकि तब तक नए प्याज की आवक जोर पकडऩे लगेगी जिससे प्याज की कीमतों में नरमी बरकरार रहने की संभावना है। आजादपुर मंडी के प्याज कारोबारी पीएम शर्मा ने बताया कि मंडी राजस्थान से नए प्याज की आवक खूब हो रही है। पुराने प्याज भी आ रहे हैं।
इन दिनों मंडी में पुराने और नए मिलाकर 80 से 100 गाड़ी प्याज की आवक हो रही है, जबकि पिछले महीने 40 से 60 गाड़ी की ही आवक हो रही थी।
गाढवे नेकहा कि किसान बीज सस्ता होने के कारण रबी सीजन का प्याज खूब लगा रहे हैं। 

First Published - November 23, 2021 | 11:47 PM IST

संबंधित पोस्ट