facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

नई आवक से लुढ़के प्याज के भाव

Last Updated- December 11, 2022 | 8:42 PM IST

नई आवक के दबाव में देश भर की मंडियों में प्याज के दाम तेजी से गिरे हैं। महीने भर में भाव घटकर आधे रह गए हैं। कारोबारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में प्याज की कीमतों में और गिरावट आ सकती है। प्याज के दाम घटने की वजह नई फसल की पैदावार  बढऩे  को माना जा रहा है और इस समय सभी उत्पादक राज्यों से रबी सीजन वाली प्याज की आवक जोरों से हो रही है।
महीने भर में मुख्य प्याज उत्पादक राज्य महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज के दाम 700-2,800 रुपये से घटकर 500 से 1,400 रुपये, दिल्ली की आजादपुर मंडी में दाम 1,250-3,300 से घटकर 800 से 1,800 रुपये प्रति क्विंटल रह गए हैं। भारतीय सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष श्रीराम गाढवे ने बताया कि इस समय देश में सभी उत्पादक राज्यों में रबी सीजन के प्याज की आवक हो रही है।
आवक के दबाव में प्याज के दाम तेजी से गिर रहे हैं। महीने में भाव घटकर आधे रह गए हैं। गाढवे ने कहा कि रबी सीजन में प्याज की पैदावार पिछले साल की तुलना में 10 से 15 फीसदी बढऩे की संभावना है। क्योंकि इस साल किसानों ने काफी प्याज लगाया है।
दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी की आलू-प्याज कारोबारी संघ के महासचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा कि मंडी में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान से प्याज की खूब आवक हो रही है। जिससे प्याज सस्ता हुआ है। इसी मंडी के प्याज कारोबारी पीएम शर्मा के मुताबिक बीते माह आवक में देरी के कारण दाम बढे थे और अब आवक सुधरने से दाम नीचे आ गए हैं।
कारोबारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में प्याज की कीमतों में मंदी ही रहने की संभावना है। शर्मा ने कहा कि आगे प्याज और सस्ता होने के आसार हैं। क्योंकि आवक और जोर पकड़ेगी। गाढवे ने कहा कि अगले 10-15 दिनों में प्याज के दाम घटकर 10 रुपये किलो तक आ सकते हैं। राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान व विकास प्रतिष्ठान (एनएचआरडीएफ) के अनुसार मार्च महीने में 12 मार्च तक करीब 16 लाख क्विंटल प्याज की आवक हो चुकी हैं।
पिछले माह 30 लाख क्विंटल आवक हुई थी। कारोबारियों का कहना है कि आवक आगे और तेजी से बढेगी। लिहाजा पिछले माह की तुलना में इस माह आवक काफी ज्यादा होगी। वर्ष 2020-21 में 268 लाख टन प्याज का उत्पादन हुआ था।

First Published - March 17, 2022 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट