facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आवक सुधरने से गिरे प्याज के दाम

Last Updated- December 12, 2022 | 7:36 AM IST

आवक बढने के साथ ही मंडियों में प्याज के दाम लुढकने लगे हैं। बीते एक सप्ताह के दौरान मंडियों में प्याज के थोक भाव 15 से 25 फीसदी घट चुके हैं। अगले माह प्याज की कीमतों में और गिरावट आ सकती है, क्योंकि इस माह के आखिर से रबी सीजन वाले प्याज की नई आवक शुरू हो जाएगी। रबी सीजन का प्याज के कुल उत्पादन में 60 फीसदी से ज्यादा हिस्सा होता है।
सप्ताह भर में मुख्य उत्पादक राज्य महाराष्ट्र की लासलगांव मंडी में प्याज के थोक भाव 1,100—4,200 रुपये से घटकर 900—2,900 रुपये, दिल्ली की आजादपुर मंडी में भाव 2,700—3,500 रुपये से घटकर 2,000—3,000 रुपये और गुजरात की महुआ मंडी में भाव 1,800—3,800 रुपये से घटकर 1,000—2,800 रुपये प्रति क्विंटल रह गए हैं। थोक भाव घटने से खुदरा कीमतों में भी पांच से 10 रूपये प्रति किलो की गिरावट आई है।
आजादपुर मंडी के प्याज कारोबारी पीएम शर्मा ने बताया कि बीते कुछ दिनों से गुजरात के साथ ही महाराष्ट्र से भी बाद वाले खरीफ सीजन के प्याज की नई आवक बढ रही है। राजस्थान और मध्य प्रदेश से भी प्याज की आवक हो रही है। आवक बढने से प्याज के दाम भी गिरने लगे हैं। सप्ताह भर में प्याज के दाम 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल घट चुके हैं। भारतीय सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष श्रीराम गाढवे कहते हैं कि प्याज की आवक बढने के कारण कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि प्रतिकूल मौसम से इस बार बाद वाले खरीफ सीजन में प्याज का उत्पादन घटा है जिससे इसके दाम पिछले साल से ज्यादा हैं। अभी इसी सीजन सीजन वाले प्याज की आवक हो रही है। इस माह के आखिर से रबी सीजन वाले प्याज की भी नई आवक भी शुरू होने लगेगी जिससे प्याज के दाम और घटने की संभावना है। अगले माह के आखिर तक प्याज के दाम 20 रुपये किलो से नीचे आ सकते हैं। शर्मा भी मानते हैं कि अब आगे प्याज की कीमतों में नरमी का ही रुख रहने वाला है।
इस साल फरवरी में जनवरी के मुकाबले आवक बढी है। राष्‍ट्रीय बागवानी अनुसंधान व विकास प्रतिष्ठान के आंकडों के मुताबिक फरवरी में मंडियों में करीब 39.20 लाख क्विंटल प्याज की आवक हुई जो जनवरी में हुई करीब 35.60 लाख क्विंटल की आवक से ज्यादा है। हालांकि इस साल फरवरी में आवक पिछले साल फरवरी में हुई 53.51 लाख क्विंटल आवक की तुलना में 25 फीसदी से ज्यादा घटी है।

First Published - March 2, 2021 | 12:07 AM IST

संबंधित पोस्ट