facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मई में दोगुना हुआ पाम ऑयल आयात

Last Updated- December 12, 2022 | 3:41 AM IST

मई महीने में भारत का पाम ऑयल आयात पिछले साल की तुलना में दोगुना हो गया है। यह पिछले 4 महीने में सबसे ज्यादा आयात है क्योंकि रिफाइनरों ने आक्रामक रूप से भंडारण किया है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन आप इंडिया (एसईए) ने एक बयान में कहा है कि देश में पाम ऑयल का आयात मई में 92 प्रतिशत बढ़कर 7,69,602 टन हो गया है, जबकि सोया तेल की खरीद 43 प्रतिशत बढ़कर 2,67,781 टन हो गई है। भारत का सूरजमुखी के तेल का आयात मई में 31 प्रतिशत बढ़कर 1,75,759 टन हो गया है।
एसईए ने कहा कि मई महीने में आयात बढऩे की एक वजह पिछले कुछ महीनों में आयात में गिरावट है। भारत इंडोनेशिया व मलेशिया से पाम ऑयल खरीदता है, जबकि सोया तेल और सूरजमुखी के तेल सहित अन्य तेल अर्जेंटीना, ब्राजील, यूक्रेन व रूस से आता है।
एक वैश्विक ट्रेडिंग फर्म से जुड़े मुंबई के एक डीलर ने कहा, ‘जून महीने में भी आयात में तेजी बनी रहेगी क्योंकि तमाम राज्य लॉकडाउन में ढील दे रहे हैं और रेस्टोरेंट फिर से खोलने की अनुमति दे रहे हैं।’

First Published - June 14, 2021 | 11:47 PM IST

संबंधित पोस्ट