facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

दिल्ली में पेट्रोल 8 रुपये सस्ता

Last Updated- December 11, 2022 | 11:07 PM IST

दिल्ली मंत्रिमंडल ने भी पेट्रोल पर वैट घटाने का निर्णय लिया है जिससे दिल्ली में पेट्रोल 8 रुपये लीटर सस्ता हो गया है। इससे न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिली है, बल्कि पेट्रोल पंप मालिकों को भी बड़ी राहत मिली है। पहले दिल्ली में पेट्रोल महंगा होने से लोग इसे भरवाने पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती शहरों का रुख कर रहे थे। अब दिल्ली में भी पेट्रोल के दाम पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती शहरों के लगभग बराबर हो गए हैं। इससे ग्राहकों द्वारा दिल्ली में पेट्रोल भरवाने को तरजीह देने से इसकी बिक्री बढ़ेगी।
दिल्ली में अब पेट्रोल 95.97 रुपये लीटर हो गया है, जबकि नोएडा में इसके दाम 95.51 रुपये, गाजियाबाद में 95.29 रुपये, गुरुग्राम में 95.90 रुपये और फरीदाबाद में 96.22 रुपये प्रति लीटर है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आज मंत्रिमंडल ने पेट्रोल पर लगने वाले वैट की दर को 30 फीसदी से घटाकर 19.42 फीसदी कर दी है।  वैट की दर में 10.58 फीसदी की कटौती करने के बाद दिल्ली में अब पेट्रोल 8 रुपये सस्ता हो गया है। नोएडा में डीजल 87.01 रुपये और गुरुग्राम में 87.11 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि दिल्ली में 86.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। लिहाजा, दिल्ली में डीजल पर वैट की दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
वैट घटने के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती शहरों के लगभग बराबर होने से दिल्ली के पेट्रोल पंप डीलरों को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग नारायण ने बताया कि दिल्ली में पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती शहरों की तुलना में पेट्रोल 8 रुपये महंगा था। 

First Published - December 2, 2021 | 12:26 AM IST

संबंधित पोस्ट