facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अरसे बाद पेट्रोल-डीजल 80 पैसे महंगा

Last Updated- December 11, 2022 | 8:38 PM IST

तेल बेचने वाली कंपनियों ने करीब साढ़े चार महीने बाद आज पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया। दोनों के ही दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं और घरेलू रसोई गैस सिलिंडर का दाम 50 रुपये बढ़ाया गया है।
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल का दाम अब 95.41 रुपये से बढ़कर 96.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है और डीजल 86.67 रुपये से बढ़कर 87.47 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। मुंबई में पेट्रोल का दाम 84 पैसे बढ़कर 110.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86 पैसे महंगा होकर 95 रुपये प्रति लीटर हो गया है। अलग-अलग राज्यों में मूल्य वद्र्घित कर (वैट) में अंतर होता है, जिससे दाम भी भिन्न होते हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी से उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति पर मामूली असर पड़ेगा, लेकिन अगले कुछ दिनों में दाम और बढऩे की आशंका है।
पेट्रोल-डीजल के दाम में जितना इजाफा किया गया है वह तेल कंपनियों के घाटे को पाटने के लिए पर्याप्त नहीं है क्योंकि विधानसभा चुनावों के कारण रिकॉर्ड 137 दिनों से कीमतें नहीं बदली गई थीं। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत का क्रूड बास्केट 4 नवंबर के 73.47 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 18 मार्च को 108.25 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम भी इस बीच 130 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ गए थे। डॉलर के मुकाबले रुपये में नरमी से भी घरेलू बाजार में चिंता बढ़ी है।
कुछ दिनों पहले तेल कंपनियों ने थोक खरीदारी के लिए डीजल के दाम में एकबारगी 25 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था।
क्रिसिल रिसर्च की निदेशक हेतल गांधी ने कहा, ‘करीब पांच महीने बाद थोक खरीदारों के लिए डीजल के दाम 25 रुपये लीटर और खुदरा बिक्री में पेट्रोल तथा डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। हालांकि इससे तेल विपणन कंपनियों के बिक्री मार्जिन में ज्यादा मदद नहीं मिलेगी।’
उद्योग सूत्रों का कहना है कि कच्चे माल की लागत बढऩे और दाम लंबे समय तक नहीं बढ़ाए जाने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए पेट्रोल और डीजल के मूल्य में 25 रुपये प्रति लीटर के इजाफे की जरूरत है।
इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, ‘कीमतों में अभी कम बढ़ोतरी की गई है। दाम में आगे इजाफा होने के बाद ही मुद्रास्फीति पर इसके असर का अंदाजा लगाया जा सकता है।’ खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी और फरवरी में 6 फीसदी से अधिक रही, जो भारतीय रिजर्व बैंक के सहज दायरे से ऊपर है।
इसी तरह सब्सिडी रहित रसोई गैस (एलपीजी) सिलिंडर का दाम बढ़कर दिल्ली और मुंबई में 949.50 रुपये प्रति सिलिंडर और कोलकाता में 976 रुपये हो गया है। जुलाई से 6 अक्टूबर 2021 के बीच एलपीजी के दाम में करीब 100 रुपये प्रति सिलिंडर की बढ़ोतरी की गई थी।

First Published - March 22, 2022 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट