facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

हरित हाइड्रोजन के लिए नीति

Last Updated- December 11, 2022 | 9:13 PM IST

केंद्र सरकार ने देश में हरित हाइड्रोजन और अमोनिया के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय हाइड्रोजन नीति के पहले हिस्से को आज पेश किया। यह जीवाश्म ईंधन के उपयोग को कम करने और हरित ऊर्जा (पर्यावरण अनुकूल ईंधन) को बढ़ावा देने की सरकार की योजना के अनुरूप है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर घोषणा की थी कि देश में जल्द ही राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन शुरू किया जाएगा।
इस नीति को ऊर्जा मंत्रालय द्वारा पेश किया गया है जिसमें हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया के उत्पादकों और उपभोक्ताओं के लिए कई तरह के प्रोत्साहन के उपाय किए गए हैं। मंत्रालय ने देश में हरित हाइड्रोजन और अमोनिया के उत्पादन के लिए विनिर्माण जोन स्थापित करने का प्रस्ताव किया है। इसमें कहा गया है कि निर्यात के मकसद से बंदरगाहों के समीप हरित अमोनिया के भंडारण के लिए बंकर बनाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए संबंधित बंदरगाह प्राधिकरण द्वारा लागू शुल्क पर जमीन मुहैया कराने का प्रस्ताव है।
नई पीढ़ी के इस ईंधन के दाम को प्रतिस्पर्धी रखने के मकसद से नीति दस्तावेज में कहा गया है कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय कुल मांग के आधार पर निविदा जारी करेगा। हरित हाइड्रोजन की मांग उर्वरक, इस्पात और तेलशोधक क्षेत्रों में होती है और उन्हें निविदा के जरिये यह ईंधन मुहैया कराया जाएगा। हरित ईंधन की लागत को कम करने के लिए उत्पादकों को 25 साल तक अंतर-राज्यीय पारेषण शुल्क में छूट दी जाएगी। ग्रिड कनेक्टिविटी में भी उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

First Published - February 17, 2022 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट