facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फिलहाल नहीं बढ़ेंगे आलू, प्याज, टमाटर के दाम

Last Updated- December 12, 2022 | 1:47 AM IST

विभिन्न विशेषज्ञों का कहना है कि खाद्य सामग्रियों सहित विभिन्न चीजों के दाम अक्टूबर से दोबारा बढ़ सकते हैं। उन्होंने यह अनुमान आर्थिक गतिविधि के जोर पकडऩे के संदर्भ में दिया है। ऐसे में राहत की बात है कि तीन प्रमुख सब्जियों टमाटर, प्याज और आलू के दाम में अगले कुछ महीनों में कोई बड़ा उछाल नजर नहीं आएगा।
व्यापारियों और बाजार पर नजर रखने वाले लोगों का कहना है कि इन तीनों सब्जियों के दाम में घटबढ़ एक निश्चित दायरे में होगी और विभिन्न कारणों से इनके दाम में कोई अप्रत्याशित वृद्घि नहीं होगी। निजी व्यापारियों के पास और सरकारी गोदामों में प्याज और आलू का पर्याप्त भंडारण है और अगले कुछ माह में नई पैदावार  आने वाली है।     
प्याज 

उक्त तीनों जिंसों में प्याज सबसे अधिक उतार चढ़ाव वाला जिंस है और इसके दाम में किसी प्रकार की तेजी या तेज गिरावट होने पर हर जगह से बड़े पैमाने पर प्रतिक्रिया मिलने लगती है। प्याज लाखों लोगों के भोजन का एक प्रमुख हिस्सा है और इसके दाम में उतार चढ़ाव आने पर देश में करोड़ों लोगों के घरेलू बजट पर इसका सीधा असर पड़ता है।
उपभोक्ता ममले के मंत्रालय से जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के खुदरा बाजारों में प्याज का भाव करीब 32 से 33 रुपये प्रति किलोग्राम है। 

इस कारोबार से जुड़े लोगों और बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि लासलगांव मंडी में प्याज का दाम अक्टूबर महीने तक करीब 16 से 24 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना रहेगा जबकि खुदरा बाजारों में इसकी कीमत अगले कुछ हफ्तों तक 20 रुपये से 40 रुपये प्रति किलोग्राम रहेगी। 
बागवानी उत्पादन के दूसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक 2020-21 (जुलाई से जून) में प्याज का उत्पादन 2.692 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो कि पिछले वर्ष के उत्पादन से 3.18 फीसदी अधिक है।     व्यापारियों ने कहा कि इस साल कीमतें पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले कम हैं। ऐसा इसलिए है कि 2021 के उलट इस बार किसानों और व्यापारियों ने जल्दबाजी में अपने रबी फसल की बिक्री नहीं की है।
दिल्ली के आजादपुर मंडी के व्यापारी सुरिंदर बुद्घिराजा ने कहा कि करीब 70 फीसदी प्याज का भंडार निजी व्यापारियों के पास है। अनुमानित तौर पर यह भंडार 14 से 15 लाख टन है। सरकारी संस्था नेफेड ने भी करीब 2 लाख टन प्याज का भंडारण किया है। बुद्घिराजा ने कहा, ‘इसके अलावा बाजार में प्याज की खरीफ फसल आने में अब दो महीने से थोड़ा ही अधिक समय बचा है। इसके बाद कीमतों में और कमी आएगी।’      
आलू 

प्याज की तरह ही आलू के भाव भी आगामी महीनों में स्थायी बने रहने की उम्मीद है। इसकी वजह है गोदामों में आलू का अतिरिक्त भंडार पड़ा है। एक अन्य व्यापारी ने कहा, ‘अब तक आलू के पैदावार की महज 20 से 25 फीसदी की ही बिक्री हो पाई है बाकी गोदामों में भरा हुआ है।’
करीब 15 अक्टूबर से पंजाब से आलू की नई फसल आने लगेगी। तब तक मौजूदा भंडारों से मांग की पूर्ति होगी।

व्यापार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कई बाजारों में पहले ही कर्नाटक के हासन जिले से ताजा फसल आने की शुरुआत हो चुकी है लेकिन लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के कारण गोदामों में सुरक्षित रखे गए आलू निकालने में मुश्किल हुई है। देश में 2020-21 में आलू की पैदावार 5.369 करोड़ टन रहने का अनुमान लगाया गया है जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले 10.56 फीसदी अधिक है।
व्यापारी ने कहा, ‘आगामी कुछ हफ्तों में देश के अधिकांश हिस्सों में आलू की खुदरा कीमत 20 रुपये से 40 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच रहने की उम्मीद है।’        

टमाटर 
टमाटर ऐसी तीसरी फसल है जिसके दाम पर करीब से नजर रहती है और इसके भाव में उतार चढ़ाव का घरेलू बजट पर सीधा असर होता है।

पिछले कुछ हफ्तों में अगस्त के आरंभ तक देश के विभिन्न बाजारों में टमाटर के भाव बढ़े हैं। ऐसा टमाटर की उपलब्धता में गिरावट आने के कारण हुआ है। इन महीनों में अमूमन देश में टमाटर उत्पादन कम हो जाता है। दूसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक 2020-21 में देश में टमाटर का उत्पादन 2.1 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो कि पिछले वर्ष से 2.18 फीसदी अधिक है।

First Published - August 20, 2021 | 12:03 AM IST

संबंधित पोस्ट