facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

खाद्य तेल का आयात घटाएं निजी उद्योग

Last Updated- December 11, 2022 | 9:03 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज निजी उद्योग से कहा कि वे आयात में कटौती करें और किसानों को खरीद का आश्वासन उपलब्ध कराकर स्थानीय तिलहन खरीदें। मोदी ने कहा कि यह दोनों के लिए लाभदायक होगा। उन्होंने कहा कि भारत अगले 3-4 साल में खाद्य तेल का उत्पादन 50 प्रतिशत बढ़ाने की कवायद कर रहा है।
मोदी ने कहा कि नैशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल के तहत पाम ऑयल की खेती बढ़ाने की अपार क्षमता है। केंद्रीय बजट 2022 के कृषि क्षेत्र पर असर विषय पर आयोजित एक वेबिनॉर को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि फसल के विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों को आगे आने की जरूरत है।
वहीं स्मार्ट एग्रीकल्चर विषय पर आयोजित एक अन्य वेबिनॉर में खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार 10 राज्यों के 100 जिलों में करीब 4 लाख हेक्टेयर धान की खेती की जगह तिहलन की खेती को लाने की योजना बना रही है। गोयल ने कहा कि खाद्य तेलों का घरेलू उत्पादन बढ़ाने और आयात घटाने की कवायद के तहत यह किया जा रहा है।   
व्यापार के आंकड़ों के मुताबिक भारत ने अक्टूबर 2021 में खत्म हुए 2020-21 विपणन वर्ष में 1.17 लाख करोड़ रुपये के खाद्य तेल का आयात किया है।

First Published - February 24, 2022 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट