facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 7.5 प्रतिशत बढ़ा

Last Updated- December 11, 2022 | 11:09 PM IST

कोयला, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और सीमेंट क्षेत्र के अच्छे प्रदर्शन से 8 बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अक्टूबर में 7.5 प्रतिशत बढ़ा है। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
अक्टूबर, 2020 में 8 बुनियादी उद्योगों कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्र के उत्पादन में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इस साल सितंबर में आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत रही थी। कुल औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में इन 8 बुनियादी उद्योगों का भारांक 40.27 प्रतिशत है। चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह अप्रैल-अक्टूबर में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 15.1 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 12.6 प्रतिशत घटा था।
 

First Published - December 1, 2021 | 12:00 AM IST

संबंधित पोस्ट