facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

महामारी के बीच दलहन, तिलहन की कटाई पूरी

Last Updated- December 12, 2022 | 5:31 AM IST

सरकार ने रविवार को कहा कि देश में गेहूं बुआई के क्षेत्र में से अब तक 81 प्रतिशत से अधिक में कटाई हो चुकी है। वहीं कोविड महामारी के बीच दलहनों तथा तिलहनों की कटाई का काम पूरा हो गया है। किसान 2020-21 के फसल वर्ष (जुलाई-जून) में रबी यानी सर्दियों में बोई गई फसल की कटाई कर रहे हैं।
गेहूं रबी की प्रमुख फसल है। कृषि मंत्रालय ने फसल कटाई के ताजा आंकड़े जारी करते हुए कहा, ‘सक्रियता के साथ उठाए गए कदमों की वजह से रबी फसलों की कटाई समय पर हो रही है। साथ ही इनकी समय पर खरीद भी सुनिश्चित हो रही है जिससे किसानों को लाभ मिल सके।’
बयान में कहा गया है कि मौजूदा महामारी के बीच किसान और कृषि श्रमिक सभी तरह की प्रतिकूल परिस्थितियों में काम कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोगों के घर तक अनाज पहुंच सके। मंत्रालय ने बताया कि गेहूं के मामले में 315.80 लाख हेक्टेयर के कुल बुआई क्षेत्र में से 81.55 प्रतिशत की कटाई पूरी हो चुकी है। राजस्थान में गेहूं फसल की कटाई करीब 99 प्रतिशत पूरी हो गई है। वहीं मध्य प्रदेश में 96 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 80 प्रतिशत, हरियाणा में 65 प्रतिशत और पंजाब और 60 प्रतिशत कटाई पूरी हुई है। बयान में कहा गया है कि हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कटाई का काम जोरशोर से चल रहा है। इसके अप्रैल, 2021 अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। दलहन की बुवाई 158.10 लाख हेक्टेयर में की गई है। 

First Published - April 25, 2021 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट