facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बेमियादी हड़ताल की तैयारी में दलहन कारोबारी

Last Updated- December 12, 2022 | 2:57 AM IST

केंद्र सरकार की तरफ से दलहन स्टॉक सीमा तय किए जाने के विरोध में देशभर की मंडियां बंद रहीं। दलहन और अनाज मंडियां 7 जुलाई तक बंद करने के साथ दलहन कारोबारियों ने सरकार से मांग की है कि वह स्टॉक सीमा के आदेश को वापस ले। कारोबारियों ने चेतावनी दी है कि सरकार उनकी बात नहीं मानती है तो देश भर की मंडिया अनिश्चितकालीन बंद रहेगी। स्टॉक सीमा लागू करने के बाद कीमतों में गिरावट हुई है।
दलहन स्टॉक सीमा के विरोध में देश भर की अधिकांश मंडियां आज भी बंद रही। दलहन कारोबारियों के मुताबिक पूरे देश के लगभग दस करोड़ व्यापारियों ने इस पर कड़ा विरोध जताया है, क्योंकि स्टॉक सीमा तय करने से किसान, दलहन व्यापारी, आढ़तिया, मिलर, आयातक, उपभोक्ता सभी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ग्रेन, राइस ऑयलसीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन ( ग्रोमा ) के अध्यक्ष शरद कुमार मारू ने कहा कि पूरे देश मे आज भी एमएसपी से कम भाव है। सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम रद्द किया, क्योंकि व्यापारी, मिलर आदि माल ज्यादा खरीद सके, जिससे मांग बढ़ जाएगी तथा किसानों के माल का भाव बढ़ जाएगा और उनको अधिक फायदा मिलेगा। सरकार के इसी कदम के बाद कारोबारियों ने खरीदारी की और अचानक अपने फैसले को पलटते हुए स्टॉक सीमा तय कर दी जिससे किसानों और कारोबारियों को भारी नुकसान होगा। स्टॉक सीमा तय करने के बाद दाल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है इस पर मारू कहते हैं कि यह सच है कि सभी दालों के दाम में 400-300 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई, क्योंकि कारोबारी डरकर अपना स्टॉक निकाल रहे हैं, जिससे आपूर्ति बढऩे से कीमतें गिरी है लेकिन यह गिरावट महज कुछ दिनों के लिए है। दाल के दाम बढऩे की सबसे बड़ी वजह न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी है, जिससे किसानों को फायदा हुआ है।
नवी मुंबई ग्रोमा के सचिव भीमजी भानुशाली ने कहा कि दलहन की पैदावार को किसानों को 3 महीने में बेचना होता है जिसमें 10 फीसदी अनाज सरकार किसानों से एमएसपी भाव पर खरीदती है बाकी 90 फीसदी आढ़तिया, मिलर, कॉरपोरेट, व्यापारी खरीदकर किसानों का सहयोग करते हैं और अगली पैदावार आने तक एक साल में बेचते है, इसीलिए स्टॉक सीमा नहीं लगाना चाहिए, इससे किसान बर्बाद हो जाएगा।
स्टॉक सीमा के विरोध में पूरे देश की अधिकांश मंडियां बंद हैं। दलहन एवं अनाज कारोबारियों ने आज एक बैठक की। ग्रोमा के अध्यक्ष शरद मारूके मुताबिक स्टॉक सीमा लगाने के विरोध में 7 जुलाई तक मंडियां बंद की गई हैं। मारू ने कहा कि हम सरकार से मांग कर रहे हैं कि वह अपने फैसले में पुनर्विचार करे, हमने सरकार के नियमों के मुताबिक ही दालों की खरीद की है ।

First Published - July 6, 2021 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट