facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

धान खरीद में देरी से पंजाब हरियाणा के किसान नाराज

Last Updated- December 12, 2022 | 12:35 AM IST

तीन कृषि कानूनों पर चल रही चर्चा के बीच पंजाब और हरियाणा के किसान केंद्र के साथ एक और लड़ाई की राह पर हैं। इस बार धान की सालाना खरीद में होने वाली देरी से किसान नाराज हैं।
इन दो उत्तर भारतीय राज्यों में सामान्यतया धान की खरीद 1 अक्टूबर से शुरू हो जाती है। लेकिन इस साल केंद्र ने कुछ दिन पहले आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि दोनों राज्यों में 11 अक्टूबर से खरीद शुरू होगी क्योंकि देर तक चली बारिश के कारण धान में नमी अनुमति प्राप्त सीमा की तुलना में ज्यादा है।
बहरहाल किसान नेताओं ने इसे मनमाना फैसला करार दिया है, क्योंकि तमाम जगहों पर किसानों ने पहले ही अपना धान मंडियों में लाना शुरू कर दिया था, जिससे खरीद हो सके। अब उन्हें खरीद शुरू होने के लिए 10 दिन इंतजार करना पड़ेगा।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस फैसले को मजाक करार देते हुए कहा कि तमाम किसान पहले ही राज्य की मंडियों में धान लेकर पहुंच गए हैं और अब वह पूछ रहे हैं कि अब इसे लेकर कहां जाएं और क्या करें।
शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लंबी मुलाकात कर खरीद में देरी का मसला उठाया और उन्हें इस मसले के जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया है।

First Published - October 2, 2021 | 12:09 AM IST

संबंधित पोस्ट