facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rabi Crop MSP: रबी फसलों का एमएसपी बढ़ा, सबसे अधिक गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में इजाफा

Advertisement

केंद्र सरकार ने गेहूं का एमएसपी 6.59 फीसदी बढ़ाकर 2,425 रुपये क्विंटल किया। सरसों का एमएसपी 300 रुपये क्विंटल बढ़ा।

Last Updated- October 16, 2024 | 6:30 PM IST
Wheat Procurement

केंद्र सरकार ने रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा कर दी है। इस सीजन की सबसे बड़ी फसल गेहूं है और इसका एमएसपी सबसे ज्यादा बढ़ाया गया है। केंद्र सरकार ने रबी सीजन की फसलों के एमएसपी में 2.41 फीसदी से लेकर 6.59 फीसदी वृद्धि की है।

किस फसल का कितना बढ़ा एमएसपी?

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज विपणन वर्ष 2025-26 के लिए रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी को आज मंजूरी दी है। इस सीजन की सबसे बड़ी फसल गेहूं का एमएसपी 2,425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जो विपणन वर्ष 2024-25 के एमएसपी 2,275 रुपये से 150 रुपये अधिक है। इस तरह इसके एमएसपी में 6.59 फीसदी की सबसे अधिक वृद्धि की गई है।

केंद्र सरकार ने रबी सीजन की प्रमुख तिलहन फसल सरसों के एमएसपी में 300 रुपये क्विंटल का इजाफा किया है। विपणन वर्ष 2025-26 के लिए सरसों का एमएसपी 5,950 रुपये क्विंटल तय किया है, जो पिछले विपणन वर्ष 5,650 रुपये से 5.30 फीसदी ज्यादा है। चना का एमएसपी 3.86 फीसदी यानी 210 रुपये बढ़ाकर 5,650 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है।

मसूर का एमएसपी 275 रुपये यानी 4.28 रुपये बढ़ाकर 6,700 रुपये, जौ का 130 रुपये यानी 6.56 फीसदी बढ़ाकर 1,980 रुपये और कुसुम का एमएसपी 140 रुपये यानी 2.41 फीसदी बढ़ाकर 5,940 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है।

एमएसपी बढ़ने से किसानों को मिलेगा लाभ

केंद्र सरकार ने कहा है कि विपणन सीजन 2025-26 के लिए रबी फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि केंद्रीय बजट 2018-19 की घोषणा के अनुरूप है। जिसमें एमएसपी को अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत (All-India weighted average cost of production) के कम से कम 1.5 गुना के स्तर पर तय करने की घोषणा की गई है।

अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत पर अपेक्षित मार्जिन गेहूं के लिए 105 प्रतिशत है। इसके बाद रेपसीड और सरसों के लिए 98 प्रतिशत है। मसूर के लिए 89 प्रतिशत, चने के लिए 60 प्रतिशत, जौ के लिए 60 प्रतिशत और कुसुम के लिए 50 प्रतिशत। रबी फसलों की इस बढ़ी हुई एमएसपी से किसानों के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित होगा और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन मिलेगा।

 

Advertisement
First Published - October 16, 2024 | 4:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement