facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rabi sowing: गेहूं व सरसों का रकबा बढ़ा, चने की बोआई कम

Advertisement

Rabi sowing: रबी सीजन की बोआई के अंतिम आंकड़ों में इन फसलों का कुल रकबा पिछले साल की तुलना में मामूली बढ़कर 709.29 लाख हेक्टेयर रहा।

Last Updated- February 02, 2024 | 8:14 PM IST
Food grain production

Rabi sowing: केंद्र सरकार ने रबी फसलों की बोआई के अंतिम आंकड़े आज जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों में चालू रबी सीजन के दौरान शुरुआत में पिछड़ने के बाद अंत में गेहूं की बोआई सुधरकर पिछले साल से अधिक रही। रबी फसलों के कुल रकबा में मामूली इजाफा हुआ है। इस सीजन की तीन प्रमुख फसलों में शामिल चने की बोआई में कमी आई है, जबकि इस सीजन की प्रमुख तिलहन फसल सरसों का रकबा बढ़ा है।

गेहूं का रकबा बढ़कर 341.57 लाख हेक्टेयर

कृषि व किसान कल्याण विभाग द्वारा रबी फसलों की बोआई के जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार चालू रबी सीजन में 2 फरवरी तक 709.29 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि में 709.09 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से मामूली ज्यादा है।

गेहूं रबी सीजन की सबसे बड़ी फसल है। अब तक इसकी बोआई 341.57 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि पिछली समान अवधि में इसका रकबा 339.20 लाख हेक्टेयर था। गेहूं की बोआई शुरुआत में पिछड़ने के बाद अब अंत में 0.69 फीसदी वृद्धि के साथ सुधर गई।

चने का रकबा घटा

चना रबी सीजन की सबसे बड़ी दलहन और प्रमुख तीन फसलों में शामिल है। इस सीजन में इसकी बोआई में कमी दर्ज की गई है। इस सप्ताह तक देश में 104.74 लाख हेक्टेयर में चना बोया जा चुका है, जो पिछले साल की समान अवधि के रकबा 110.71 लाख हेक्टेयर से करीब 5 फीसदी कम है। इस सीजन में उड़द का रकबा करीब 10 फीसदी घटकर 6.96 लाख हेक्टेयर, मूंग का करीब 12.50 फीसदी घटकर 5.93 लाख हेक्टेयर रह गया। हालांकि इस सीजन में मसूर की बोआई करीब 5.60 फीसदी बढ़कर 19.57 लाख हेक्टेयर हो गई। इस रबी सीजन में कुल दलहन फसलों का रकबा 3.67 फीसदी घटकर 160.08 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया।

Also read: Rice Price: चावल की महंगाई थामने के लिए सरकार उठाने जा रही है ये कदम

सरसों व मोटे अनाजों की बोआई में इजाफा

इस रबी सीजन के दौरान तिलहन व मोटे अनाजों की बोआई में बढ़ोतरी हुई है। इस सप्ताह तक तिलहन फसलों की बोआई करीब एक फीसदी बढ़कर 110.96 लाख हेक्टेयर रही। इन फसलों में सबसे बड़ी फसल सरसों का रकबा 2.5 फीसदी बढ़कर 100.44 लाख हेक्टेयर हो गया। हालांकि मूंगफली व सूरजमुखी के रकबा में गिरावट आई है।

इस बीच, चालू रबी सीजन में मोटे अनाजों की कुल बोआई करीब 7 फीसदी बढ़कर 57.38 लाख हेक्टेयर दर्ज की गई। इन अनाजों में ज्वार का रकबा करीब 12.50 फीसदी बढ़कर 25.17 लाख, मक्के का 2 फीसदी बढ़कर 23.08 लाख और जौ का रकबा करीब 8.45 फीसदी बढ़कर 8.21 लाख हेक्टेयर हो गया।

Advertisement
First Published - February 2, 2024 | 8:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement