facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

विद्युत क्षेत्र को और अधिक रैक की आपूर्ति नहीं कर पाएगा रेलवे!

Last Updated- December 11, 2022 | 8:42 PM IST

गर्मी की सीजन की शुरुआत के साथ ही बिजली और कोयले की मांग रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूने के आसार हैं। इस बीच रेल मंत्रालय ने का है कि वह कोयले की आपूर्ति के लिए रैकों की संख्या को बढ़ाने में सक्षम नहीं है।
पिछले वर्ष से ही रेलवे गैर-विनियमित क्षेत्रों को रैक आपूर्ति में कमी कर रहा है ताकि विद्युत क्षेत्र की बढ़ी हुई मांग को पूरा किया जा सके।
मंत्रालय का मानना है कि रैकों में अब और अधिक कटौती करने पर प्रमुख अवसंरचना उद्योगों को मुश्किल पेश आएगी।
नैशनल पावर पोर्टल के मुताबिक बिजली इकाइयों में कोयला स्टॉक का मौजूदा औसत 9.4 दिनों का है जो कि मांग बढऩे पर सात दिनों के स्टॉक के करीब है। धातु से लेकर कागज तक विभिन्न गैर-विनियमित क्षेत्रों ने दावा किया है कि उन्हें कोयले की कम आपूर्ति की जा रही है। उन्हें उनकी मांग का 30 से 40 फीसदी कोयला ही मिल पा रहा है।   
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रेलवे बिजली क्षेत्र को जितने रैकों की आपूर्ति कर सकता है वह उस सीमा तक पहुंचने के करीब है।
अधिकारी ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि कोयला मंत्रालय उन मुद्दों का समाधान करे जिनकी वजह से रोजाना करीब 76,000 टन कोयले की आपूर्ति में मुश्किल आ रही है।’
बिजनेस स्टैंडर्ड ने हाल ही में खबर दी थी कि कोयला मंत्रालय ने मांग और आपूर्ति में विसंगति की जिम्मेदारी रेलवे के ऊपर डाल दी है।

First Published - March 16, 2022 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट