facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जामनगर में रिलायंस की एफसीसीयू इकाई बंद

Last Updated- December 12, 2022 | 3:47 AM IST

भारत की निजी रिफाइनर रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने बुधवार को कहा कि गुजरात में उसकी निर्यात-केंद्रित रिफाइनरी में दूसरी इकाई को 6 जून से बंद कर दिया गया है, जिससे कुछ उत्पाद कारगो की ढुलाई में विलंब हो सकता है।
प्रतिदिन 704,000 बैरल कच्चे तेल की क्षमता वाली यह रिफाइनरी गुजरात के जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा रिफाइनिंग परिसर है।
इस रिफाइनिंग कॉम्पलेक्स का परिचालन करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रिफाइनरी की फ्लूडाइज्ड कैटालिटिक क्रैकिंग यूनिट (एफसीसीयू) अचानक बंद किए जाने का कोई कारण नहीं बताया। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा है, ‘एफसीसीयू इकाई की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत की जा रही है और इसे जल्द ही पुन: शुरू किए जाने की संभावना है।’
कंपनी ने कहा है, ‘इसके परिणामस्वरूप कुछ उत्पादों की ढुलाई में विलंब हो सकता है और हम अपने ग्राहकों पर पडऩे वाले प्रभाव को कम करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।’
इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा कि इस इकाई का मरम्मत कार्य  सप्ताह भर में पूरा कर लिया जाएगा।
जामनगर में रिफाइनिंग कॉम्पलेक्स में दो रिफाइनरियां हैं। 704,000 बीपीडी क्षमता का निर्यात-केंद्रित संयंत्र 330,000 बीपीडी रिफाइनरी के नजदीक है, जो स्थानीय बाजार में अपने ज्यादातर उत्पाद बेचती है।

First Published - June 10, 2021 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट