facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आपूर्ति सुधरने पर इस्पात की बढ़ती कीमतों में मिल सकती है राहत

Last Updated- December 12, 2022 | 2:57 AM IST

वैश्विक इस्पात की आपूर्ति में सुधार आने के साथ ही पिछले एक वर्ष से इस्पात कीमतों में हो रही बढ़ोतरी में कुछ कमी आने के आसार हैं।
केयर रेटिंग्स ने आज अपनी रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक इस्पात उत्पादन में चीन और भारत के दम पर कैलेंडर वर्ष 2021 के पहले पांच महीनों में सालाना आधार पर करीब 15 फीसदी की वृद्घि दर्ज की गई है। हालांकि, आधार प्रभाव कम है। हालांकि, रेटिंग्स एजेंसी को इस्पात की वैश्विक कीमतें उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद तेजी से घटने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। एजेंसी ने कहा कि चूंकि इस्तपात की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है, लिहाजा लॉकडाउन के प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद आर्थिक गतिविधि के सामान्य होने से सभी बड़ी इस्पात उत्पादक अर्थव्यवस्थाओं में तैयार इस्पात का उत्पादन बढ़ गया है।
विभिन्न प्रोत्साहन पैकेजों के दम पर वैश्विक मांग में तेजी से वापसी होने के कारण मांग आपूर्ति अंतर काफी बढ़ गई है जिसके कारण गत एक वर्ष के दौरान इस्पात कीमतों में उछाल नजर आई।
रेटिंग एजेंसी को उम्मीद है कि वैश्विक इस्पात कीमतें लौह अयस्क की कीमतों के रुझान पर आगे बढ़ेंगी।
घरेलू मोर्चे पर जहां दूसरी लहर ने इस्पात की मांग को कुछ समय के लिए धीमा कर दिया था वहीं केयर रेटिंग्स को उम्मीद है कि मॉनसून की समाप्ति के बाद बुनियादी ढांचा और निर्माण क्षेत्र में गतिविधि के जोर पकडऩे से इसमें दोबारा से तेजी आ सकती है।

First Published - July 6, 2021 | 11:43 PM IST

संबंधित पोस्ट