facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रुपये में 1.4 प्रतिशत की गिरावट

Last Updated- December 11, 2022 | 9:03 PM IST

रुपये मंगलवार को आठ महीने में सबसे बड़ी गिरावट का शिकार हुआ था, क्योंकि कई प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर मजबूत हुआ। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने से रुपये में गिरावट आई। दोनों देशों के बीच इस तनाव से कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गईं।
कई बैंकों ने तेल विपणन कंपनियों की ओर से डॉलर की खरीदारी शुरू कर दी है, क्योंकि ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया, जिससे भारतीय मुद्रा पर दबाव पड़ा है। रुपया भी डॉलर के मुकाबले 1.4 प्रतिशत या 109 पैसे गिर गया, जो प्रमुख एशियाई मुद्राओं (जापान को छोड़कर) में बड़ी गिरावट में से एक है। यह मुद्रा आखिर में 75.65 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो 20 दिसंबर 2021 से इसका सबसे निचला स्तर है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज के विश्लेषक गौरांग सोमैया (फॉरेक्स ऐंड बुलियन) ने कहा, ‘आज के सत्र में रुपये में भारी गिरावट आई, क्योंकि रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ गया। इससे बाजार धारणा प्रभावित हुई और जोखिम वाली परिसंपत्तियों में कमजोरी को बढ़ावा मिला। वहीं सोने, चांदी और जापानी येन जैसी सुरक्षित समझी जाने वाली परिसंपत्तियों में खरीदारी में इजाफा दर्ज किया गया।’

First Published - February 24, 2022 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट