facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रुपये में लगातार सातवें सत्र में तेजी, 85.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, 2025 के नुकसान की भरपाई

Advertisement

घरेलू बाजार में मजबूती और विदेशी निवेश से रुपये में मजबूती, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर में कमजोरी से मदद

Last Updated- March 24, 2025 | 10:28 PM IST
Rupee

घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख और विदेशी कोषों के ताजा निवेश के समर्थन से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपये में लगातार सातवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और यह 37 पैसे चढ़कर 85.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस तेजी की वजह से वर्ष 2025 में रुपये का नुकसान समाप्त हो गया है।

कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट तथा डॉलर में जारी कमजोरी से भी मजबूती की धारणा को बल मिला। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर, नकदी की कमी से लेकर जवाबी शुल्क लगाने तक के जोखिम रुपये के लिए चुनौतियां हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.93 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 85.49 प्रति डॉलर के ऊंचे और 86.01 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छुआ।

कारोबार के अंत में रुपया 85.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से 37 पैसे की तेजी है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 38 पैसे की तेजी के साथ 85.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रुपये में डॉलर के मुकाबले लगातार सातवें कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की गई। रुपये ने वर्ष 2025 के लिए अपने सभी नुकसान की भरपाई कर ली है। 31 दिसंबर, 2024 को डॉलर के मुकाबले रुपया 85.64 प्रति डॉलर पर
बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘विदेशी बैंकों और निर्यातकों द्वारा वित्त वर्ष के अंत में समायोजन से पहले डॉलर बेचने से भारतीय रुपये ने सालाना नुकसान की भरपाई की, जबकि भारतीय रिजर्व बैंक के डॉलर-रुपया ‘स्वैप’ के बीच सरकारी बैंक खरीदारी से दूर रहे।’

Advertisement
First Published - March 24, 2025 | 10:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement