facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीनी की बिक्री उत्पादन लागत से कम कीमत पर, न्यूनतम बिक्री मूल्य बढ़ाने की जरूरत: एआईएसटीए

Advertisement
Last Updated- April 12, 2023 | 6:53 PM IST
Sugar Production: The sweetness of sugar can be bitter! Huge decline of 16 percent in production कड़वी हो सकती है चीनी की मिठास! उत्पादन में आई 16 फीसदी की भारी गिरावट

अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ ने बुधवार को सरकार से चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य बढ़ाने की मांग की। उसने कहा कि देश में चीनी उत्पादन लागत से कम भाव पर बेची जा रही है, ऐसे में बिक्री मूल्य बढ़ाये जाने की जरूरत है।

वर्ष 2019 से चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य 3,100 रुपये प्रति क्विंटल पर अपरिवर्तित रखा गया है, भले ही गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) हर साल बढ़ाया गया हो।

अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (एआईएसटीए) ने इस संबंध में खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा को ज्ञापन दिया है। एआईएसटीए के अध्यक्ष प्रफुल्ल विठलानी ने कहा, ‘‘मौजूदा 2022-23 के सत्र के नवंबर-मार्च की अवधि के दौरान महाराष्ट्र और कर्नाटक में चीनी 3,100 से 3,200 रुपये प्रति क्विंटल के निचले स्तर पर बेची गई, जो उत्पादन लागत की तुलना में 10 प्रतिशत कम है।’’

उन्होंने कहा कि न्यूनतम बिक्री मूल्य उत्पादन लागत से अधिक होना चाहिए, जो 3,400-3,600 रुपये प्रति क्विंटल है। ज्ञापन में, एआईएसटीए ने कहा कि सरकार ने पिछले चार चीनी सत्रों (अक्टूबर-सितंबर) में गन्ने के एफआरपी में वृद्धि की, लेकिन न्यूनतम बिक्री मूल्य में समान वृद्धि नहीं हुई है।

इसने कहा, ‘‘इसलिए, सरकार चीनी के न्यूनतम बिक्री मूल्य को बढ़ाने पर विचार कर सकती है, जो किसानों को देश में गन्ना रोपण बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा।’’

इसके अलावा, व्यापार मंडल ने सरकार से चीनी को आरओडीटीईपी (निर्यात उत्पादों पर शुल्क और करों में छूट) योजना का लाभ देने की मांग की है। भारत दुनिया में ब्राजील के बाद दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है। सरकार ने चालू सत्र 2022-23 में 60 लाख टन निर्यात की अनुमति दी है।

Advertisement
First Published - April 12, 2023 | 6:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement