facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सातवें दौर की तेल व गैस ब्लॉक की नीलामी

Last Updated- December 11, 2022 | 10:42 PM IST

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ओपन एकरेज लाइसेंसिंग प्रोग्राम (ओएलएपी) के तहत सातवें दौर की बोली पेश की है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बोली के तहत मौजूदा दौर में 8 ब्लॉकों की पेशकश की गई है। इनमें 5 ऑनलैंड ब्लॉक (4 श्रेणी-1 बेसिन और 1 श्रेणी-3 बेसिन में), 2 छिछले जल ब्लॉक (दोनों श्रेणी-1 बेसिन) और एक अत्यंत गहरे जल का ब्लॉक (श्रेणी-1 बेसिन) शामिल हैं।
बयान में कहा गया है, ‘यह उम्मीद की गई है कि ओएनएपी के सातवें दौर में 30-40 करोड़ डॉलर के करीब अन्वेषण कार्य प्रतिबद्धता का सृजन तत्काल होगा।’
इन ब्लॉकों का आवंटन मार्च 2022 के अंत तक पूरा होने की संभावना है। छठे दौर के ब्लॉकों का सफल आवंटन होने से 15,766 वर्ग किलोमीटर अन्वेषण क्षेत्रफल और जुड़ेगा और ओएलएपी के तहत कुल क्षेत्रफल बढ़कर 2,07,692 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा।
2016 से 5 दौर के  ओएएलपी में 105 अन्वेषण एवं उत्पादन (ईऐंडपी) ब्लॉकों की बोली संपन्न हुई है। ओएलएपी के तहत छठे दौर की बोली का काम प्रगति पर है। कुल मिलाकर 1,91,926 वर्ग किलोमीटर के करीब के 126 ब्लॉक 18 अवसादी बेसिन में हैं।

First Published - December 21, 2021 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट