facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मॉनसून सामान्य रहने के संकेत

Last Updated- December 11, 2022 | 9:08 PM IST

मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने आज कहा कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य रह सकता है, जिसका मतलब है कि यह लंबी अवधि के औसत (एलपीए) के 96 से 104 फीसदी के सामान्य दायरे में रहेगा। हालांकि ये शुरुआती अनुमान हैं। जून से शुरू होने वाले चार महीनों के दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का एलपीए 881 मिलीमीटर है।
स्काईमेट ने एक बयान में कहा, ‘हर साल मॉनसून के आगमन, तीव्रता, अवधि और वापसी में काफी अंतर रहता है। ऐसे में अभी इन सभी पहलुओं का पता लगाना और अनुमान व्यक्त करना जल्दबाजी होगी। लेकिन उन चार महीनों में मॉनसून की स्थिति की शुरुआती झलक पेश करने वाले संकेत मौजूद हैं।’ एजेंसी ने कहा कि लगातार पिछले दो मॉनसून सीजन में नजर आने वाला ला नीना सिकुडऩे लगा है। इसका मतलब है कि 2022 में ला नीना कमजोर पडऩे लगेगा और बाद में बेअसर हो जाएगा। इसके अलावा भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में नकारात्मक समुद्री सतह तापमान की विसंगतियां भी कमजोर पड़ रही हैं।  पूर्वानुमान एजेंसी ने कहा कि इस मौसम में प्रशांत महासागर के तापमान में बढ़ोतरी तो होगी मगर तटस्थ सीमा के भीतर रहेगी। साथ ही सामान्य से अधिक या अतिरिक्त बारिश नहीं होगी मगर मॉनसूर में बड़ी कमीबेशी के भी आसार नहीं हैं।
स्काईमेट ने कहा कि अभी जुटाए गए आंकड़ों को साझा करना जल्दबाजी होगी, लेकिन ये शुरुआती रुझान जारी करने के लिए पर्याप्त हैं।

First Published - February 21, 2022 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट