facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीनी मिलों को 6.7 लाख टन बी-हैवी शीरे के उपयोग की अनुमति मिली

Advertisement

वर्तमान में चीनी मिलों के पास 6.7 लाख टन बी-हैवी शीरे का स्टॉक मौजूद है।

Last Updated- April 24, 2024 | 10:31 PM IST
Sugar mills are giving attractive offers to farmers and workers demand increase in wages

सरकार ने चीनी मिलों को चालू वित्त वर्ष में एथनॉल बनाने के लिए कच्चे माल के तौर पर 6.7 लाख टन बी-हैवी शीरे का उपयोग करने की मंजूरी दे दी है। खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पिछले साल सात दिसंबर को बी-हैवी शीरे के उपयोग पर प्रतिबंध लगने से पहले चीनी मिलों के पास बी-हैवी शीरे (चीनी का एक सह उत्पाद) का अतिरिक्त स्टॉक मौजूद था।

हालांकि सरकार ने उसके एक हफ्ते बाद ही प्रतिबंध को उलटते हुए गन्ने के रस और बी-हैवी शीरे के उपयोग की अनुमति दे दी थी। लेकिन यह मंजूरी चीनी विपणन सत्र 2023-24 में एथनॉल उत्पादन के लिए 17 लाख टन चीनी के इस्तेमाल की कुल सीमा के साथ दी गई थी।

अधिकारी ने कहा, ‘हमने चीनी मिलों को एथनॉल के लिए चीनी मिलों के पास पड़े बी-हैवी शीरे का उपयोग करने की अनुमति दे दी है। इस बारे में पेट्रोलियम मंत्रालय को सूचित कर दिया गया है।’

उन्होंने कहा कि एथनॉल उत्पादन के लिए 17 लाख टन चीनी की निर्धारित उपयोग सीमा के अलावा यह मंजूरी होगी। वर्तमान में चीनी मिलों के पास 6.7 लाख टन बी-हैवी शीरे का स्टॉक मौजूद है।

Advertisement
First Published - April 24, 2024 | 10:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement