facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

चीनी उत्पादन 6 प्रतिशत बढ़ा

Last Updated- December 11, 2022 | 9:12 PM IST

देश का चीनी उत्पादन 2021-22 के विपणन वर्ष में 15 फरवरी तक छह प्रतिशत बढ़कर 220.91 लाख टन पर पहुंच गया है। भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने यह जानकारी दी। इससे पिछले साल की समान अवधि में चीनी उत्पादन 209.11 लाख टन रहा था।  चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक होता है।  इस्मा ने कहा कि चीनी निर्यात जनवरी तक तीन गुना होकर 31.5 लाख टन पर पहुंच गया। संगठन ने
गुरु वार को कहा कि इस अवधि में महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन बढ़कर 86.15 लाख टन हो गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 75.46 लाख टन था। वहीं उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन 65.13 लाख टन से घटकर 59.32 लाख टन रह गया। कर्नाटक में उत्पादन बढ़कर 44.85 लाख टन हो गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 39.07 लाख टन था।     

First Published - February 17, 2022 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट