facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

टाटा स्टील का उत्पादन बढ़ा

Last Updated- December 12, 2022 | 3:01 AM IST

टाटा स्टील के कच्चे इस्पात का उत्पादन वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में 55 फीसदी बढ़कर 46.2 लाख टन हो गया जबकि एक साल पहले की समान अवधि में कोविड-19 वैश्विक महामारी एवं देशव्यापी लॉकडाउन के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ था। समीक्षाधीन अवधि में टाटा स्टील इंडिया की डिलिवरी सालाना आधार पर 42 फीसदी बढ़कर 41.5 लाख टन हो गई।
तिमाही के दौरान कंपनी के कच्चे इस्पात के उत्पादन में क्रमिक आधार पर 2.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसकी मुख्य वजह चिकित्सा उपयोग के लिए औद्योगिक ऑक्सीजन की आपूर्ति रही। कोविड-19 वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के दौरान अस्पतालों को 47,800 टन तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। इस्पात की डिलिवरी में भी क्रमिक आधार पर 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। कुछ राज्यों द्वारा आंशिक लॉकडाउन की घोषणा किए जाने और कोविड-19 वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के दौरान इस्पात खपत वाले क्षेत्रों के अस्थायी तौर पर बंद होने से डिलिवरी को झटका लगा।
इस प्रभाव से निपटने के लिए निर्यात में बढ़ोतरी की गई। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी के निर्यात में कुल बिक्री के मुकाबले 16 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही में महज 11 फीसदी की वृद्धि हुई थी। कंपनी ने कहा कि जून 2021 के मध्य में लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद से ही घरेलू इस्पात बाजार में सुधार हो रहा है। टाटा स्टील यूरोप का उत्पादन सालाना आधार पर 27 फीसदी बढ़कर 27.3 लाख टन हो गया जबकि इस्पात की डिलिवरी में भी सालाना आधार पर 19 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
समीक्षाधीन अवधि में टाटा स्टील के दक्षिणपूर्व एशिया कारोबार के इस्पात उत्पादन में 49 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि इस्पात डिलिवरी में 50 फीसदी की वृद्धि हुई। टाटा स्टील इंडिया ने कहा है कि वह अपने सभी परिचालन स्थानों पर कई टीकाकरण अभियान चलाए हैं। फिलहाल उसके लगभग 82 फीसदी कर्मचारियों को टीके की पहली खुराक लग चुकी है।
 
 

First Published - July 4, 2021 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट