facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीनी की कमी से जूझ रहा देश, एथनॉल उत्पादन पर लगाम लगा सकती है सरकार

Advertisement

अनियमित बारिश ने भारत में गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया, जिससे दुनिया के दूसरे सबसे बड़े चीनी उत्पादक को निर्यात पर प्रतिबंध 31 अक्टूबर से आगे बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Last Updated- December 07, 2023 | 12:45 PM IST
Sugar Production: Sugar production in Maharashtra decreased by 20%, sugarcane crushing stopped in 92 sugar mills महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन 20% घटा, 92 चीनी मिलों में बंद हुई गन्ना पेराई
Representative Image

भारत गन्ने से एथनॉल उत्पादन पर अंकुश लगाने पर विचार कर रहा है क्योंकि दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उपभोक्ता घरेलू कमी से जूझ रहा है।

समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग ने इस मामले से परिचित सूत्रों के हवाले से बताया कि अधिकारी चालू सीजन के लिए जैव ईंधन (एथनॉल) का उत्पादन करने के लिए गन्ने के उपयोग को सीमित करने के प्रस्ताव का अध्ययन कर रहे हैं। इस विषय पर फिलहाल कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और योजनाएं अभी भी बदल सकती हैं।

यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो देश में चीनी की कमी को कम करने में मदद मिलेगी। इस प्रस्ताव के कारण बुधवार को न्यूयॉर्क में चीनी की वायदा कीमतों में 7.9% की गिरावट दर्ज की, जो 10 महीनों में सबसे बड़ी गिरावट है। इसके साथ ही यह प्रस्ताव भारत के लिए चीनी आयात करने की किसी भी संभावना को भी ख़त्म कर देगा।

Also read: राजकोषीय घाटे को काबू में रखने के लिए सरकार ने संसद से कम नकद खर्च की मांग की

खाद्य मंत्रालय ने नहीं दिया कोई जवाब

खाद्य मंत्रालय ने इस विषय पर टिप्पणी के अनुरोध का कोई जवाब नहीं दिया। अनियमित बारिश ने भारत में गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया, जिससे दुनिया के दूसरे सबसे बड़े चीनी उत्पादक को निर्यात पर प्रतिबंध 31 अक्टूबर से आगे बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा। पैरागॉन ग्लोबल मार्केट के प्रबंध निदेशक माइकल मैकडॉगल ने कहा कि एथनॉल उत्पादन को सीमित करने से भारत में चीनी के भंडार में और गिरावट नहीं आएगी।

रिपोर्ट में कहा गया कि हालांकि इस उपाय से भारत को खाद्य मुद्रास्फीति पर काबू पाने में मदद मिल सकती है, लेकिन इसका सीमित प्रभाव हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सूत्रों के अनुसार कुछ एथनॉल इस साल की शुरुआत में एक निविदा में बेचा जा चुका है और इसका उत्पादन करने की आवश्यकता होगी।

Advertisement
First Published - December 7, 2023 | 9:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement