facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

रबर उत्पादन में होगा बदलाव

Last Updated- December 05, 2022 | 11:02 PM IST

भारत रबर उत्पादन में अनुवांशिक बदलाव लाने की योजना बना रहा है। इस बदलाव के लिए नए किस्म के रबर का क्लोन भी तैयार कर लिया गया है।


वर्ष 2009 में आरंभ होने वाले रबर के मौसम में इस अनुवांशिक बदलाव वाले पौधों का रोपण किया जाएगा। इस बात की जानकारी कोट्टायम स्थित रबर रिसर्च इंस्टीटयूट ऑफ इंडिया (आरआरआईआई) के निदेशक जेम्स जैकब ने दी।


उन्होंने बताया कि इस प्रकार के रबर के पौधों के क्लोन को तैयार कर लिया गया है और इसके रोपण के लिए अब सिर्फ जैव तकनीकी विभाग की हरी झंडी का इंतजार है। जैकब ने बताया कि इस प्रकार के पौधों का प्रयोग मैदान में करने के लिए नियामक से इजाजत लेनी पड़ती है और यह एक लंबी प्रक्रिया है।


हालांकि रबर इंस्टीटयूट ऑफ इंडिया ने इस काम को शुरू करने के लिए वर्ष 2009 के मई महीने का लक्ष्य निर्धारित किया है।उन्होंने बताया कि भारत पहला ऐसा देश होगा जिसने ट्रांसजेनिक रबर को उगाने तक की तैयारी कर ली है। जैकब ने बताया कि इस प्रकार से अनुवंशिक बदलाव वाले पौधों से रबर उत्पादन पर क्या प्रभाव पड़ेगा इसके बारे में तो इसकी खेती शुरू होने के बाद ही बताया जा सकता है।


उन्होंने बताया कि इस  प्रकार के पौधों को जमीन से साथ समायोजित होने में पांच से छह साल का समय लग जाता है। ट्रांसजेनिक पौधों को कृत्रिम तरीके से नए जीन के साथ मिलाया जाता है और इससे एक अलग किस्म का पौधा बनता है। जैव-तकनीक का दावा है कि इस प्रकार की प्रक्रिया से पौधों को बीमारियों से लड़ने की क्षमता अधिक हो जाती है और उनकी उत्पादन क्षमता में भी बढ़ोतरी हो जाती है।


हालांकि इस प्रक्रिया के आलोचकों का कहना है कि ये पौधें मिट्टी व पर्यावरण के साथ किस प्रकार खुद को समायोजित करते हैं, अभी से यह कहना मुश्किल होगा।  रबर रिसर्च के मामले में देश की प्रधान रिसर्च इंस्टीटयूट आरआरआईआई को आरआरआईआई -105 नामक रबर क्लोन तैयार करने का श्रेय मिल चुका है। 


आरआरआईआई-105 किस्म की शुरुआत 1980 में की गयी थी और नेचुरल रबर उत्पादन के मामले में इस किस्म के पेड़ सबसे आगे हैं। इस किस्म ने भारत के रबर उत्पादन में बढ़ोतरी में अपना खासा योगदान दिया है। भारत में प्राकृतिक रबर का उत्पादन प्रति हेक्टेयर 1800 किलोग्राम होता है।

First Published - April 22, 2008 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट