facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

किसानों को समझाने में नाकाम रहे: तोमर

Last Updated- December 11, 2022 | 11:26 PM IST

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को इस पर खेद जताया कि सरकार किसानों के समूह को तीनों कृषि कानूनों के फायदे समझाने में नाकाम रही। हालांकि उन्होंने इन कानूनों को वापस लेने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का स्वागत किया।
तोमर ने एक वीडियो संदेश में कहा, मुझे दुख है कि हम किसानों को इन कानूनों के फायदे समझाने में नाकाम रहे। उन्होंने कहा कि सरकार नए कृषि कानूनों के जरिये उन अवरोधों को दूर करना चाहते थे जिसका सामना कृषक समुदाय कर रहा है। उन्होंने कहा, इन कानूनों से निश्चित तौर पर किसानों को फायदा मिलता। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का इरादा इन कानूनों के जरिये किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाने का था।
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने इन कानूनों के जरिए कृषि क्षेत्र में बदलाव लाने की कोशिश हमेशा की। लेकिन ऐसी स्थिति बन गई कि किसानों को इन कानूनों में समस्याएं यानी खामियां नजर आई। सरकार ने तार्किक रूप से इस पर चर्चा करने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाया। मंत्री ने कहा, हमने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।
यह कहते हुए कि मोदी सरकार पिछले सात सालों में कृषि व किसानों के कल्पाण के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं, तोमर ने साल 2014 के बाद से पेश विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, उदाहरण के लिए सरकार ने उत्पादन लागत का कम से कम 1.5 गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने का फैसला लिया और खरीद दोगुनी हो गई है। साथ ही सरकार ने पीएम-किसान योजना पेश की है, जिसके तहत अभी तक किसानों को 1.62 लाख करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। पिछले सात वर्षों में फसलों के लिए कर्ज दोगुना हो गया है, वहीं किसान क्रेडिट कार्ड का कवरेज बढ़ा है। उन्होंने कहा, करीब 1 लाख करोड़ रुपये का इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड भी स्थापित किया गया है।

First Published - November 19, 2021 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट