facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

धनतेरस पर बर्तन खरीदना पड़ेगा महंगा, बिक्री रहेगी सुस्त

Last Updated- December 12, 2022 | 12:12 AM IST

कोरोना मामले थमने और टीकाकरण पर जोर से पिछले साल महामारी की भारी मार झेल चुके बर्तन उद्योग को इस साल कारोबार बढऩे की उम्मीद थी, लेकिन बर्तन काफी महंगा होने से बेहतर कारोबार की उम्मीद धूमिल पड़ती दिख रही है। इस साल धनतेरस पर बर्तन खरीदना 40 से 50 फीसदी महंगा पड़ सकता है।
बर्तन बनाने में उपयोग होने वाले स्टील के दाम बढ़कर दोगुने हो गए हैं। बर्तन निर्माता भी मांग कमजोर पडऩे और स्टील की कीमतों में स्थिरता न रहने से कम ही बर्तन मंगा रहे हैं। थोक कारोबारी भी धनतेरस पर कम बिक्री के खटके में खरीदारी कम कर रहे हैं।
निर्माता और कारोबारी पुराना स्टॉक निकालने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। कोरोना के कारण बीते डेढ़ साल में बर्तनों की कम बिक्री होने से स्टॉक काफी पड़ा हुआ है। धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माने जाने से इनकी खूब बिक्री होती है।
कोरोना से पहले दिल्ली में बर्तन का सालाना कारोबार 1,200 से 1,500 करोड़ रुपये था। बर्तन उद्योग के मुताबिक इस साल 600 से 700 करोड़ रुपये का ही कारोबार होने की उम्मीद है।    
दिल्ली में वजीरपुर बर्तन निर्माण का बड़ा केंद्र है। वजीरपुर के बर्तन निर्माता सतीश जैन ने कहा कि एक-डेढ़ साल पहले बर्तन में उपयोग होने वाला जो स्टील 200 से 225 रुपये किलो मिल रहा था, वो 400 से 450 रुपये किलो मिल रहा है। इससे बर्तन बनाने की लागत काफी बढ़ गई है। सबसे बड़ी दिक्कत स्टील की कीमतों में स्थिरता न होना है। जिससे खरीदार छिटक रहा है। धनतेरस से एक -डेढ़ महीने पहले कारखानों में 24 घंटे तक उत्पादन होता है। लेकिन इन दिनों 8 घंटे ही कारखाने चल रहे हैं। बढ़ी लागत से निपटने के सवाल पर जैन कहते हैं कि लागत के अनुरूप दाम नहीं बढ़ा सकते और शून्य मार्जिन पर भी बिक्री करने पर लागत नहीं निकलेगी। ऐसे में नए बर्तन पर हो रहे घाटे की पूर्ति पुराने स्टॉक को बढ़े हुए दाम पर निकालने से हो पा रही है।
दिल्ली में डिप्टीगंज बर्तन का सबसे बड़ा थोक बाजार है और यहां 300 कारोबारी कारोबार करते हैं। जो दिल्ली ही नहीं अन्य राज्यों को भी बर्तन की आपूर्ति करते हैं।
डिप्टीगंज स्टेनलेस यूटेंसिल्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर जैन कहते हैं कि  इस समय धनतेरस पर गिफ्ट देने के लिए कंपनियों की ओर से बर्तनों के भरपूर ऑर्डर मिलने चाहिए थे, लेकिन अभी बहुत कम ही आर्डर मिल रहे हैं। लागत बढऩे से बर्तन के दाम 40 से 50 फीसदी बढ़ चुके हैं। जो 51 बर्तनों का डिनर सेट पिछले साल 3,500—4,000 रुपये में मिल रहा था, वो अब 5,000—5,500 रुपये में मिल रहा है। 400 से 500 रुपये में मिलने वाला 5 बर्तन का सेट 600 से 700 रुपये में मिल रहा है। कीमतों में बार बार बढ़ोतरी से भी खरीदार कम खरीदारी कर रहे हैं। इस साल सामान्य के मुकाबले 50 फीसदी ही बिक्री होने की संभावना है।
दिल्ली बर्तन महासंघ के महामंत्री मनमोहन ढींगरा कहते हैं कि पिछले साल कोरोना की मार से बर्तन कारोबार में 50 फीसदी गिरावट आई थी। इस साल गर्मियों में भी शादियों पर बंदिशों से बर्तन कम ही बिके। लेकिन बीते कुछ महीनों से हालत सुधरने से धनतेरस और आगे शादियों में बिक्री सामान्य कारोबार के 70 से 80 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद थी। लेकिन कीमतों में 40 से 50 फीसदी वृद्धि से कारोबार बढऩे की उम्मीद पर पानी फेर दिया। अभी तक के माहौल को देखते हुए लगता है कि धनतेरस पर हल्के वजन व कम कीमत के अलावा कम नग वाले बर्तनों के सेट ही बिकेंगे। ज्यादा बर्तनों वाले डिनर सेट कम ही बिकेंगे।

First Published - October 16, 2021 | 12:09 AM IST

संबंधित पोस्ट