facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बारिश से महंगी हुईं सब्जियां

Last Updated- December 12, 2022 | 2:11 AM IST

देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। बारिश से उत्पादक इलाकों में सब्जियों की फसल को नुकसान हुआ है। इससे मंडियों में आवक गिरने से इनके दाम चढ़ रहे हैं। बीते 10 दिन में हरी सब्जियों के दाम 50 फीसदी तक बढ़ चुके हैं। सबसे ज्यादा तेजी टमाटर की कीमतों में देखी जा रही है।
कारोबारियों के मुताबिक अगले 10-15 दिन तक सब्जियों की महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
दिल्ली की आजादपुर मंडी में बीते 10 दिन के दौरान टमाटर के दाम 15-25 रुपये से बढ़कर 20-40 रुपये, लौकी व तोरई 10-15 रुपये से बढ़कर 20-25 रुपये, भिंडी 20-25 रुपये से बढ़कर 30-35 रुपये, गोभी 15-30 रुपये से बढ़कर 25-40 रुपये, परवल 15-22 रुपये से बढ़कर 15-30 रुपये, बैगन 10-18 रुपये से बढ़कर 15-25 रुपये प्रति किलोग्राम हो चुके हैं। कारोबारियों के मुताबिक मंडी में सब्जियों की आवक 20 से 50 फीसदी कम हो रही है।
आजादपुर मंडी के सब्जी कारोबारी बलवीर सिंह भल्ला ने बताया कि बीते 8-10 दिन से देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। जिससे सब्जी की फसल को नुकसान होने का अनुमान है। इससे दिल्ली की मंडियों में सब्जी की आवक कम हो रही है। इस वजह से 10 दिन में सब्जियों के दाम 10 से 15 रुपये किलो बढ़ चुके हैं। इसी मंडी के सब्जी कारोबारी और टमाटर कारोबारी संघ के अध्यक्ष अशोक कौशिक कहते हैं कि बारिश के कारण हुए नुकसान से हरी सब्जियों की आवक घटने से इनके दाम बढ़े हैं। सबसे ज्यादा असर टमाटर की कीमतों पर पडा है। हिमाचल में टमाटर उत्पादक इलाकों में इसकी फसल को काफी नुकसान हुआ है। जिससे टमाटर के दाम 50 फीसदी बढ़ चुके हैं। 10 दिन पहले हिमाचल से टमाटर की 15-20 गाड़ी की आवक हो रही थी, जो अब घटकर 8-10 गाड़ी रह गई है।
अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र से नए टमाटर की आवक बढऩे की उम्मीद है। इससे टमाटर के भाव कम हो सकते हैं। बशर्ते आगे बारिश से वहां भी नुकसान न हो जाए। भारतीय सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष श्रीराम गाढवे कहते हैं कि महाराष्ट्र में टमाटर की फसल अच्छी दिख रही है। दिल्ली के आस पास के इलाकों में सब्जी की नई आवक में देरी के बीच बारिश से सब्जियों की तुडाई प्रभावित हो रही है। बारिश से फसल को नुकसान भी हुआ है।

First Published - August 3, 2021 | 12:11 AM IST

संबंधित पोस्ट