facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

गेल पाटा पेट्रो संयंत्र की क्षमता करेगी दोगुनी

Last Updated- September 04, 2008 | 11:19 PM IST

सरकारी स्वामित्व वाली गेल इंडिया लिमिटेड (गेल) ने केमिकल कारोबार में व्यापक स्तर पर पहुंचने के लिए अपने पाटा पेट्रोकेमिकल्स की क्षमता अगले कुछ वर्षों में लगभग दोगुना कर 8 लाख टन करेगी।


गेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक यू डी चौबे ने कंपनी की आम वार्षिक बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों को कहा, ‘कंपनी ने पाटा की क्षमता को बढ़ाकर 5 लाख टन सालाना करने का प्रस्ताव रखा है।

इसके बाद इसे बढ़ाकर 8,00,000 टन सालाना किया जाएगा।’ गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पाटा संयंत्र की मौजूदा क्षमता 4,10,000 टन सालाना है। चौबे ने क्षमता विस्तार के लिए समय सीमा और निवेश के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी, जबकि कंपनी के अधिकारी ने बताया कि संयंत्र की क्षमता को बढ़ाकर 5,00,000 टन करने के लिए एक वर्ष का समय लगेगा।

उन्होंने बताया कि क्षमता को बढ़ाकर 8 लाख टन करने के लिए समय सीमा से जुड़ा फैसला निदेशक मंडल करेगा। कंपनी ने शेयरधारकों को दो शेयरों के बदले में एक बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी दी है। इसके चलते उसकी अधिकृत शेयर पूंजी 1 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 2,000 करोड़ रुपये हो जाएगी।

First Published - September 4, 2008 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट