facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

स्टैगफ्लेशन से 12 कंपनियों के लिए रेटिंग घटने का जोखिम

Last Updated- December 11, 2022 | 6:45 PM IST

दुनिया भर में लंबे समय तक मुद्रास्फीति और धीमी आर्थिक वृद्धि के आसार दिख रहे हैं। फिच रेटिंग का कहना है कि इससे 12 भारतीय कंपनियों के लिए रेटिंग में गिरावट का जोखिम बढ़ गया है। इन 12 कंपनियों में 8 सार्वजनिक क्षेत्र की और 4 निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल हैं।
इन 12 भारतीय कंपनियों के लिए जोखिम को निर्धारित करने में इंडिया सॉवरिन रेटिंग की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। इनमें 8 सरकार से संबंधित जारीकर्ता (सभी ऊर्जा एवं यूटिलिटी में) हैं जिनकी रेटिंग में संकुचन दिख रहा है जिससे भारतीय सॉवरिन रेटिंग पर नकारात्मक परिदृश्य की झलक मिलती है।
सार्वजनिक क्षेत्र की इन 8 कंपनियों में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम, गेल, ओएनजीसी, ऑयल इंडिया, एनटीपीसी और पावरग्रिड शामिल हैं। इसके अलावा नकारात्मक परिदृश्य पर मौजूद 4 गैर-सरकारी कंपनियों में भारती एयरटेल लिमिटेड, समिट डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड और अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड शामिल हैं। ये भारत की रेटिंग से सीधे तौर पर प्रभावित नहीं हैं लेकिन यदि भारत की कंट्री सीलिंग बीबी प्लस से नीचे जाती है तो इनकी रेटिंग घट सकती है।
रूप पर प्रतिबंध लगाए जाने से आपूर्ति शृंखला संबंधी जोखिम, चीन में वैश्विक महामारी के कारण लॉकडाउन और सामान्य तौर पर श्रम बाजार में सख्ती के कारण लंबे समय तक मुद्रास्फीति के रहने और वृद्धि की रफ्तार सुस्त पडऩे (स्टैगफ्लेशन) के जोखिम बढ़ रहे हैं। एशिया प्रशांत क्षेत्र में श्रम किल्लत की समस्या बढ़ती जा रही है। उदाहरण के लिए, ऑस्ट्रेलिया में चीन और इंडोनेशिया के मुकाबले कहीं अधिक वेतन महंगाई दिख रही है।

First Published - May 25, 2022 | 12:38 AM IST

संबंधित पोस्ट