facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Google के ‘स्टार्टअप एक्सेलेरेटर प्रोग्राम’ में 20 भारतीय महिलाओं को चुना गाया

Last Updated- December 11, 2022 | 2:15 PM IST

‘Google फॉर स्टार्टअप्स एक्सेलेरेटर-इंडिया वुमन फाउंडर्स’ के उद्घाटन समूह के लिए गूगल ने करीब 400 एप्लीकेशन्स में से 20 स्टार्टअप्स की लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि चुनी गई ये 20 महिलाएं ही इन सभी स्टार्टअप्स का नेतृत्व बतौर ‘संस्थापक’ या ‘सह-संस्थापक’ के रूप में करेंगी।

कंपनी के मुताबिक, Google for Startups Accelerator Women Founders प्रोग्राम के लिए लगभग 400 आवेदन प्राप्त किए थे। उन आवेदनों में से प्रोग्राम के लिए इन 20 स्टार्टअप्स का चयन किया गया है।

न्यूज़ एजंसी आईएएनएस के अनुसार, गूगल के इस प्रोग्राम को मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा शुरू और संचालित किए जा रहे स्टार्टअप्स के लिहाज से डिजाइन किया गया है। 

इस प्रोग्राम के तहत इन 20 चयनित स्टार्टअप्स को नेटवर्किंग से लेकर पूँजी हासिल करने के तरीकों, टीम में नई भर्तियों को लेकर आने वाली चुनौतियों, परामर्श और कई अन्य विषयों को लेकर मदद प्रदान की जाएगी।

इन सबके अलावा भी इस प्रोग्राम में UX, एंड्रॉइड (Android), वेब (Web), आर्टिफिशल इंटेलिजेन्स (AI)/मशीन लर्निंग (ML), क्लाउड, प्रोडक्ट संबंधित रणनीति और विकास आदि को लेकर भी वर्कशॉप और सपोर्ट प्रदान किया जाएगा।

First Published - October 4, 2022 | 2:56 PM IST

संबंधित पोस्ट