facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पांच साल में 39 फीसदी 5जी उपयोगकर्ता होंगे

Last Updated- December 11, 2022 | 6:06 PM IST

एरिक्सन का मानना है कि साल 2027 तक भारत में 50 करोड़ 5जी मोबाइल उपयोगकर्ता होंगे जो  कुल ग्राहक आधार का 39 फीसदी है। दूरसंचार गियर बनाने वाली स्वीडन की कंपनी द्वारा आज जारी एक मोबिलिटी रिपोर्ट में यह अनुमान जाहिर किया गया है।
एरिक्सन के प्रमुख (नेटवर्क इवोल्यूशन- द​क्षिण पूर्व ए​शिया, ओसेनिया एवं भारत) ​थियाव सेंग न्ग ने कहा, ‘भारतीय क्षेत्र में कुल मोबाइल डेटा ट्रैफिक में साल 2021 से 2027 के बीच चार गुना वृद्धि होने का अनुमान है। इसे स्मार्टफोन उपयोकर्ताओं की संख्या में भारी वृद्धि और प्रति स्मार्टफोन औसत उपयोगिता बढ़ने से रफ्तार मिलेगी। प्रति स्मार्टफोन औसत डेटा ट्रैफिक के लिहाज से भारतीय क्षेत्र दुनिया में दूसरे पायदान पर मौजूद है। यह साल 2021 में 20 जीबी से बढ़कर 2027 में करीब 50 जीबी प्रति महीनना होने की उम्मीद है जो 16 फीसदी सीएजीआर को दर्शाता है। भारत में कुल मोबाइल स​ब​​स्क्रिप्शन में 4जी का योगदान करीब 68 फीसदी है जिसे साल 2027 में घटकर 55 फीसदी रहने के आसार हैं। 4जी स​ब​स्क्रिप्शन में सालाना गिरावट के साथ साल 2027 में 70 करोड़ सब​स्क्रिप्शन रहने का अनुमान है क्योंकि ग्राहक तेजी से 5जी की ओर रुख करेंगे। वै​श्विक स्तर पर 2027 तक कुल मोबाइल सब​स्क्रिप्शन में 5जी की हिस्सेदारी लगभग 50 फीसदी होगी और कुल ग्राहकों की संख्या करीब 4.4 अरब होगी। इसमें 8 फीसदी वृद्धि 4जी से 5जी की ओर रुख करने वाले ग्राहकों से आएगी जबकि कुछ योगदान फिक्स्ड वायरलेस ऐक्सेस और कै​​प्टिव प्रावेट नेटवर्क का होगा।

First Published - June 22, 2022 | 12:36 AM IST

संबंधित पोस्ट