facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पचास लाख की ‘नैनो’

Last Updated- December 07, 2022 | 9:00 PM IST

पश्चिम बंगाल के सिंगुर में हायतौबा के बीच कोलकाता में नैनो को उतारा जा रहा है। लेकिन इसकी कीमत 1 लाख नहीं 50 लाख रुपये होगी।


हैरान हो गए.. दरअसल यह टाटा मोटर्स की नैनो नहीं, बल्कि कोलकाता के आभूषण कारोबारियों की नैनो है, जिसमें हीरे जड़े हैं। इस कार का नाम रखा गया है डायमंड नैनो। कोलकाता के दीवान संस ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड ने यह कार बनाई है, जिसमें 250 कैरेट के हीरे लगाए गए हैं। 

कार में लगाये गए हीरे व्हाइट डायमंड है। इस तरह की कार बनाकर कोलकाता के कारोबारी दुनिया में यह संदेश देना चाहते थे कि बंगाल की जमीन पर लोहे की कार बनाई जा सकती है तो हीरे की भी। सबसे सस्ती कार बंगाल में बनेगी तो सबसे महंगी कार भी दुनिया को यही राज्य देगा।

डायमंड नैनो को तैयार करने के लिए पहले एक नैनो का छोटा माडल बनवाया गया, फिर उसमें व्हाइट डायमंड लगाए गये। व्हाइट डायमंड की चमक फीकी नहीं पड़ती है और रोशनी पड़ने पर इसमें और निखार आता है, इसलिए इसी हीरे का इस्तेमाल किया गया।

इस कार को तैयार करने के बाद यह के कारोबारी इसको बाजार में उसी वक्त उतारना चाहते है जब टाटा की नैनो बाजार में उतरे। जिस तरह टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा ने अपने सपनों की कार प्रदर्शित करने के पहले पूरी गोपनीयता बरती थी, ठीक उसी तरह डायमंड नैनो के निर्माताओं ने भी इसको दुनिया के नजरों से छुपा करके रखा है।

मुंबई के हीरा व्यापारियों के बीच प्रदर्शित की गई इस कार की फोटोग्राफी करना इनके निर्माताओं को पसंद नहीं था। ये चाहते थे कि डायमंड नैनो को टाटा नैनों के साथ बंगाल से जोड़कर बाजार में उतारा जाए।

First Published - September 13, 2008 | 1:01 AM IST

संबंधित पोस्ट