facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

वाहनों की बिक्री में 57 फीसदी इजाफा

Last Updated- December 11, 2022 | 1:53 PM IST

नवरात्रि का त्योहार वाहन कंपनियों के लिए अच्छा रहा और यह वाहन क्षेत्र की मजबूती और रिकवरी का संकेत भी दे गया। इस दौरान खुदरा वाहन बिक्री 57 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 5,39,227 इकाई रही, जो कोविड के दौरान 2020-22 में 3,42,459 इकाई रही थी। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
नवरात्रि 2020 के मुकाबले वाहनों की कुल बिक्री 27 फीसदी ज्यादा रही जबकि नवरात्रि 2019 के मुकाबले 16 फीसदी ज्यादा। सभी श्रेणियों में उच्च बढ़ोतरी देखने को मिली और दोपहिया, तिपहिया, वाणिज्यिक वाहन, यात्री वाहन और ट्रैक्टरों की बिक्री नवरात्रि के दौरान क्रमश: 52 फीसदी, 115 फीसदी, 48 फीसदी, 70 फीसदी और 58 फीसदी बढ़ी, जिसकी शुरुआत 26 सितंबर को हुई और 5 अक्टूबर को खत्म हुई।
फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, नवरात्रि में हुई वाहनों की खुदरा बिक्री स्पष्ट तौर पर बताती है कि तीन साल के अंतराल के बाद ग्राहक फिर से शोरूम आने लगे हैं। वास्तव में दोपहिया श्रेणी में (जहां कोविड पूर्व माह के मुकाबले कमजोरी दिख रही थी) भी एक अंक में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
दोपहिया की बिक्री नवरात्रि 2021 के 2,42,213 वाहनों के मुकाबले नवरात्रि 2022 में बढ़कर 3,69,020 वाहन हो गई। मौजूदा साल का आंकड़ा 2020 के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा और 2019 के मुकाबले 4 फीसदी ज्यादा है। 
सिंघानिया ने कहा, नवरात्रि 2019 से तुलना करें तो सभी श्रेणियों ने सकारात्मक रफ्तार का प्रदर्शन किया। दोपहिया, तिपहिया, वाणिज्यिक वाहन, यात्री वाहन और ट्रैक्टरों  की बिक्री क्रमश: 4 फीसदी, 31 फीसदी, 37 फीसदी, 59 फीसदी और 90 फीसदी बढ़ी। इस साल नवरात्रि के दौरान तिपहिया की बिक्री दोगुनी होकर 19,809 वाहन रही।

First Published - October 10, 2022 | 9:24 PM IST

संबंधित पोस्ट