facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जल्द ही शुरू हो सकती है 5जी सेवा, कंपनियों को मिला आवंटन पत्र

Last Updated- December 11, 2022 | 4:32 PM IST

दूरसंचार विभाग ने एयरटेल को स्पेक्ट्रम आवंटन पत्र दे दिया है। विभाग ने कंपनी द्वारा अग्रिम भुगतान करने के कुछ घंटों के भीतर ही एयरटेल को आवंटन पत्र दिया है। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा कि यह पहली बार है जब दूरसंचार विभाग  ने अग्रिम भुगतान करने के दिन ही स्पेक्ट्रम आवंटन पत्र सौंपा।
मित्तल ने एक बयान में कहा, ‘एयरटेल ने स्पेक्ट्रम बकाया के लिए 8,312.4 करोड़ रुपये का भुगतान किया और कुछ घंटों के भीतर दी गई फ्रीक्वेंसी बैंड के लिए आवंटन पत्र दे दिया गया।’ आगे उन्होंने कहा- ‘वादे के अनुसार दूरसंचार विभाग ने स्पेक्ट्रम के साथ ई-बैंड का आवंटन किया गया है। कोई कमी नहीं, कोई देरी नहीं। सत्ता के गलियारों के कोई चक्कर नहीं और कोई लंबा दावा नहीं। कारोबारी सुगमता पूरी तरह प्रभावी है।’

दूरसंचार मंत्री अश्विणी वैष्णव ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ये जानकारी दी कि दूरसंचार विभाग ने असाइनमेंट लेटर जारी कर दिया है. साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा- ‘5G अपडेट: स्पेक्ट्रम असाइनमेंट लेटर जारी, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स से आग्रह है कि वो 5जी लॉन्च करने को तैयार हो जाएं।’
 
हाल ही में हुई 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में हासिल किए गए स्पेक्ट्रम के लिए दूरसंचार सेवाप्रदाताओं – भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, अदाणी डेटा नेटवर्क्स और वोडाफोन आइडिया से दूरसंचार विभाग को लगभग 17,876 करोड़ रुपये मिले हैं। 
अन्य सभी दूरसंचार कंपनियों ने 20 सालाना किश्तों में भुगतान करने का विकल्प चुना है, वहीं भारती एयरटेल ने चार सालाना किश्तों के बराबर 8,312.4 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

 

First Published - August 18, 2022 | 12:51 PM IST

संबंधित पोस्ट