facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

प्रेस्टीज एस्टेट्स की बिक्री में हुआ 66 फीसदी इजाफा

Last Updated- December 11, 2022 | 1:31 PM IST

रियल्टी फर्म प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की बुकिंग बिक्री  चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 66 फीसदी बढ़कर 3,511 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी ने कहा कि जुलाई-सितंबर 2022 की तिमाही में उसकी बिक्री का आंकड़ा 3,511 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,111.9 करोड़ रुपये था।
इसके साथ ही उपभोक्ताओं से प्राप्त राजस्व 68 फीसदी की बढ़त के साथ 2,602.9 करोड़ रुपये हो गया। आवासीय कर्ज की ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने के बावजूद घरों की मांग में तेजी बनी हुई है, जिससे प्रेस्टीज एस्टेट्स की बिक्री को समर्थन मिला है।
कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में भी उसकी बिक्री का आंकड़ा 6,523.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,845.9 करोड़ रुपये था। प्रेस्टीज ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक इरफान रजाक ने कहा, इस साल की शुरुआत काफी अच्छी रही है और हमने अपनी योजना के अनुरूप बिक्री आंकड़े हासिल कर लिए हैं। 

First Published - October 19, 2022 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट