facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

80 पायलट बिना वेतन छुट्टी पर भेजे

Last Updated- December 11, 2022 | 3:20 PM IST

 स्पाइसजेट ने अपनी लागत युक्तिसंगत बनाने के लिए करीब 80 पायलटों को तीन महीने के लिए बिना वेतन अवकाश पर भेज दिया है। विमान कंपनी पिछले चार साल से घाटे में चल रही है। इसके अलावा नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के 27 जुलाई के आदेश के बाद से कंपनी वर्तमान में 50 प्रतिशत से कम उड़ानों का संचालन कर रही है।
हालांकि विमान कंपनी के बेड़े में 90 विमान हैं, लेकिन वर्तमान में यह उड़ानों के लिए प्रतिदिन करीब 50 विमानों का ही इस्तेमाल कर रही है। सूत्रों ने कहा कि विमान कंपनी ने बी737 विमान के 40 पायलटों और क्यू400 विमान के भी करीब 40 पायलटों को तीन महीने के लिए बिना वेतन अवकाश पर भेज दिया है। स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा कि उसने बी737 मैक्स विमान को नि​ष्क्रिय करने के बाद 2019 में 30 से अधिक विमानों को बेड़े में शामिल किया था।
इसमें कहा गया है कि कंपनी ने पायलट शामिल करने वाले अपने तय कार्यक्रम को इस उम्मीद में जारी रखा था कि मैक्स जल्द ही सेवा में वापस आ जाएगा। हालांकि मैक्स बेड़े के लंबे समय तक नि​ष्क्रिय रहने के परिणामस्वरूप स्पाइसजेट में बड़ी संख्या में अतिरिक्त पायलट थे। बयान में कहा गया है कि लागत को युक्तिसंगत बनाने के लिए अस्थायी उपाय के तौर पर विमान कंपनी ने कुछ पायलटों को तीन महीने की अवधि के लिए बिना वेतन छुट्टी पर रखने का फैसला किया है।
कंपनी का कहना है कि किसी भी कर्मचारी की छंटनी नहीं करने की स्पाइसजेट की नीति के अनुरूप यह उपाय, जिसका विमान कंपनी ने कोविड महामारी के चरम के समय भी लगातार पालन किया था, विमान के बेड़े की तुलना में पायलटों की संख्या को युक्तिसंगत बनाने में मदद करेगा।
आर्थिक रूप से संकटग्रस्त विमान कंपनी ने कहा कि वह जल्द ही और ज्यादा मैक्स विमान शामिल करेगी और जैसे ही पायलों को शामिल किया जाना शुरू होगा, ये पायलट फिर से सेवा में आ जाएंगे।

First Published - September 20, 2022 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट