facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फिर से सड़कों पर दिखेगा 90 के दशक का स्कूटर, LML कर रहा वापसी की तैयारी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:41 PM IST

भारत में 90 के दशक की सबसे मशहूर टू- व्हीलर कंपनी LML यानी लोहिया मशीन्स लिमिटेड एक बार फिर से वापसी की तैयारी कर रही है। LML ने कुछ साल पहले दोपहिया वाहनों का निर्माण करना बंद कर दिया था।  कमजोरी बिक्री और घाटे के चलते कंपनी ने दो पहिया वाहनों की मैनुफैक्चरिंग को भारत में रोका था। 
 
अब LML के दो पहिया वाहन एक बार फिर से नए अवतार के साथ सड़कों पर दिख सकते हैं। LML को हाल ही में SG Corporate Mobility ने खरीद लिया था। एसजी कॉरपोरेट मोबिलीटी एक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है जिसने हाल ही में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स सेग्मेंट में कदम रखा है। अब ये कंपनी LML के स्कूटर को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश करने की तैयारी में है। 
 
बता दें कि लोहिया मशीन्स लिमिटेड (LML) ने 1980 के दशक में इटली की Piaggio के साथ पार्टनरशिप की थी।  इस पार्टरनशिप ने देश में लोकप्रिय स्कूटर LML Vespa को उतारा था।  हालांकि, 1999 के करीब Piaggio के साथ साझेदारी टूट गई और कंपनी दिवालिया हो गई। घाटे और कम मांग के कारण 2018 में इसने भारत में स्कूटर बनाने का कारोबार बंद कर दिया। 
 
SG Corporate Mobility के सीईओ योगेश भाटिया ने कहा है कि कंपनी जनवरी 2023 तक अपने इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर्स को बाजार में उतार सकती है। इन स्कूटर्स में पैडल असिस्ट के साथ एक हाइपर बाइक, ई-स्कूटर और ई-बाइक शामिल हैं। कंपनी ई-स्कूटर को लॉन्च करके सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ग्लोबल बाजार को भी टारगेट करना चाहती है।

First Published - September 12, 2022 | 2:19 PM IST

संबंधित पोस्ट