facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एसीएमई समूह करेगा ग्रीन हाइड्रोजन में निवेश

Last Updated- December 11, 2022 | 5:45 PM IST

जब भारत ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के साथ आगे बढ़ने की तैयारी में लगा है, गुरुग्राम स्थित एसीएमई ग्रुप ने कहा है कि वह अगले सात साल में ग्रीन हाइड्रोजन और अमोनिया में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रहा है। समूह यह निवेश अपने तमिलनाडु, कर्नाटक और ओमान स्थित संयंत्रों पर करेगा। कंपनी इन परियोजनाओं के लिए विदेशी इक्विटी भागीदारों की तलाश भी शुरू कर दी है।
सोमवार को एसीएमई समूह ने तुत्तूकुडी में 52,474 करोड़ रुपये की लागत वाली इकाई लगाने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ समझौता किया था। इस समझौते में 5,000 मेगावॉट का सौर पीवी संयंत्र, 1.5 गीगावॉट का इलेक्ट्रोलाइजर और 11 लाख टन की अमोनिया उत्पादन क्षमता शामिल है।
एसीएमई समूह के मुख्य परिचालन अधिकारी संदीप कश्यप ने कहा, ‘अगले सात वर्षों के दौरान, हम तीन परियोजनाओं – तमिलनाडु, कर्नाटक और ओमान- में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। हमें उम्मीद है कि तमिलनाडु संयंत्र का पहला चरण वर्ष 2024 तक तैयार हो जाएगा। वहीं भूमि अधिग्रहण और मंजूरी प्रक्रिया में 9 से 12 महीने का समय लग सकता है।’
कर्नाटक के मेंगलूरु में भी कंपनी ने सहायक सौर विद्युत संयंत्र के साथ साथ 52,000 करोड़ रुपये के निवेश से 12 लाख टन सालाना क्षमता का ग्रीन हाइड्रोजन एवं अमोनिया संयंत्र लगाने की घोषणा की थी। ओमान में, कंपनी समान इकाइयों पर करीब 5 अरब डॉलर का निवेश करेगी। दो भारतीय परियोजनाओं के लिए, कंपनी इक्विटी जुटाने और भागीदारों की तलाश के लिए बातचीत पहले से ही कर रही है। ओमान परियोजना के लिए, एसीएमई ने नॉर्वे की स्कैटिक के साथ 50-50 प्रतिशत भागीदारी वाला संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए समझौता किया है।

First Published - July 7, 2022 | 1:14 AM IST

संबंधित पोस्ट