facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आमने -सामने आए अदाणी-अंबानी: रिलायंस ने अदाणी ट्रांसमिशन पर किया 13,400 करोड़ रुपये का दावा

Last Updated- December 11, 2022 | 3:41 PM IST

पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस को अधिग्रहण मामले में देश की दो बड़ी कंपनियां आमने-सामने हैं। इस मामले में देश के बड़े उद्योगपति अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Reliance infrastructure ltd) और दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड (Adani Transmission) आमने सामने हैं। 

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने पावर डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस के अधिग्रहण के प्रस्ताव में हीला-हवाली और सौदे की शर्तों के उल्लंघन के लिए अदानी ट्रांसमिशन लिमिटेड के खिलाफ 13,400 करोड़ रुपये (1.7 बिलियन डॉलर) का दावा किया है।
 
लाइवमिंट की खबर के अनुसार, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का आरोप है कि मुंबई बिजली वितरण व्यवसाय के हस्तांतरण से जुड़े के शेयर खरीद समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया गया है। कंपनी ने अब मुंबई अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (एमसीआईए) का दरवाजा खटखटाया है। बता दें, मुंबई अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र उद्देश्य वाणिज्यिक विवादों का मध्यस्थता के जरिए निपटारा  करना है।
 
अदाणी समूह ने 2017 में 18,800 करोड़ रुपये के सौदे में रिलायंस इंफ्रा (तत्कालीन रिलायंस एनर्जी) के मुंबई बिजली कारोबार का अधिग्रहण किया था। इस सौदे से अदाणी समूह को बिजली वितरण व्यवसाय मजबूती मिली। इस समय अदाणी ट्रांसमिशन भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की ट्रांसमिशन और बिजली वितरण कंपनी बन गई है।

 

First Published - September 12, 2022 | 10:22 AM IST

संबंधित पोस्ट