facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अदाणी बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी; एमेजॉन के मालिक जेफ बेजोस को दी मात

Last Updated- December 11, 2022 | 3:31 PM IST

अदाणी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, अदाणी ने दूसरा स्थान फ्रांसीसी व्यवसायी  बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़कर हासिल किया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, अदाणी की संपत्ति अब 155.7 अरब डॉलर हो गयी है। 

बता दें कि लिस्ट में पहले स्थान पर टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क हैं, जिनकी नेटवर्थ 273.5 अरब डॉलर है। जबकि, एमाजॉन के मालिक जेफ बेजोस की नेटवर्थ  149.7 अरब डॉलर है। 
 
जानकारी के मुताबिक अदाणी समूह की नेटवर्थ 2022 में लगातार बढ़ रही है। जिसके चलते इनका नाम दुनिया के टॉप-10 अमीरों की सूची में शामिल हुआ है। बता दें कि गौतम अदाणी और एलन मस्क ही ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी दौलत पिछले 24 घंटे के दौरान बढ़ी है।
 
रिपोर्ट के अनुसार, अदाणी की नेटवर्थ में 4.9 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। जनवरी 2022 से अब तक अदाणी की कुल संपत्ति में 60.9 अरब डॉलर से अधिक का इजाफा हुआ है। यह देश के अन्य अमीरों की तुलना में पांच गुना ज्यादा है।
 
बता दें कि अदाणी ने इस साल की शुरुआत में ही रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया था। इसके साथ ही अदाणी भारत के और एशिया के सबसे रईस शख्स बने थे।

First Published - September 16, 2022 | 1:14 PM IST

संबंधित पोस्ट