facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अदाणी का दावा- सेबी की रोक से NDTV के अधिग्रहण पर नहीं पड़ेगा असर

Last Updated- December 11, 2022 | 4:17 PM IST

गौतम अदाणी के स्वामित्व वाले अडानी ग्रुप ने मीडिया कंपनी एनडीटीवी में 29 प्रतिशत हिस्सेदारी को खरीद लिया है। हालांकि इस अधिग्रहण को लेकर कई सारे कानूनी दांव पेंच में फंसे हुए है। 

एक तरफ अदाणी 29 प्रतिशत की हिस्सेदारी के बाद 26 प्रतिशत और हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर ले आया है। तो वहीं NDTV प्रबंधन ने अदाणी समूह के इस कदम को लेकर कहा है कि उसे इस डील के बारे में कुछ भी पता नहीं था।
वहीं इस मामले में अब नया ट्विस्ट भी आ गया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, गुरुवार को एनडीटीवी ने अडानी समूह के हिस्सेदारी खरीदने के इस प्रयास को को सेबी के नियमों का हवाला देते हुए गलत बताया। 
एनडीटीवी ने 2020 के सेबी के उस ऑर्डर का हवाला दिया है जिसमें सेबी ने 26 नवंबर 2022 तक प्रणॉय और राधिका रॉय को भारतीय शेयर बाज़ार में ट्रेडिंग करने से रोक दिया है। इसका मतलब ये हुआ कि कंपनी इस अवधि में किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं कर सकती यानि की सेबी के इस आदेश के मुताबिक एनडीटीवी पर बाजार में शेयर खरीदने या बेचने पर रोक लगी है। तो ऐसे में अदाणी समूह का हिस्सेदारी खरीदना सही नहीं है। 
NDTV की इस दलील को अदाणी समूह ने नकार दिया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक शुक्रवार को अदाणी समूह ने कहा है कि एनडीटीवी को इस डील के लिए सेबी की अनुमति की जरूरत नहीं है। 

First Published - August 26, 2022 | 11:43 AM IST

संबंधित पोस्ट