facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Adani एनर्जी सॉल्यूशंस की बड़ी योजना! बॉन्ड जारी कर जुटाएगी 36 करोड़ डॉलर

सोनी ने विश्लेषकों को कंपनी की और एक अरब डॉलर जुटाने की योजना के बारे में भी बताया।

Last Updated- November 15, 2023 | 9:14 AM IST
Adani Green Energy जुटाएगी 40.9 करोड़ डॉलर, फंड का यहां करेगी इस्तेमाल, Adani Green Energy will raise $409 million, will use the funds here

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (पूर्व में अडाणी ट्रांसमिशन) निजी नियोजन के माध्यम से बॉन्ड जारी कर 36 करोड़ डॉलर (लगभग 3,000 करोड़ रुपये) जुटाने की योजना बना रही है।

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) रोहित सोनी ने एक निवेशक कॉल के दौरान कहा, ‘‘…हम 36 करोड़ डॉलर की पारेषण परिसंपत्तियों के निजी नियोजन की योजना बना रहे हैं। इन्हें पिछले तीन से चार साल के दौरान चालू किया गया है।’’

उन्होंने आगे बताया कि कंपनी अभी इसपर काम कर रही है कि क्या वह अगले साल के शुरू में बॉन्ड के जरिये 36 करोड़ डॉलर जुटा सकती है।

उन्होंने यह भी बताया कि इसपर अभी कागजी कार्रवाई चल रही है। सोनी ने विश्लेषकों को कंपनी की और एक अरब डॉलर जुटाने की योजना के बारे में भी बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक अरब डॉलर जुटाने की योजना पर विचार कर रहे हैं, इसलिए हम अब भी इसपर काम कर रहे हैं।’’ इस साल मई में कंपनी के निदेशक मंडल ने पात्र संस्थागत नियोजन या किसी अन्य मंजूर माध्यम से 8,500 करोड़ रुपये तक की इक्विटी जारी कर धन जुटाने की मंजूरी दी थी।

First Published - November 14, 2023 | 7:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट